{"_id":"603a437437668d5db546edf2","slug":"eight-people-were-arrested-for-allegedly-slaughtering-16-cows-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: गोवध रोकथाम को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: गोवध रोकथाम को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोग गिरफ्तार
Sat, 27 Feb 2021 06:38 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, हैदराबाद
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 27 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में गोवध को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य के सिद्दीपेट जिले में कुछ गायों को मारा जा रहा है। इसके बाद मामले में पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार उन्हें शुक्रवार को यह सूचना मिली थी कि सिद्दीपेट के बाहरी इलाके में 16 गायों का वध किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसने आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जिला पुलिस आयुक्त डी जोएल डेविस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भादंसं, पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम एवं गोवध रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग गोमांस बेचने के लिए किसानों से वृद्ध गायें खरीदते थे और उनका वध करने के लिए उन्हें एक कुक्कुट शेड में ले जाते थे।
विज्ञापन
इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने शुक्रवार को रैली निकाली और गोवध के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सिद्दीपेट में स्थिति शांतिपूर्ण है।