{"_id":"64c2a4b32751bcd2c505ff57","slug":"eight-people-lost-their-lives-in-rain-related-incidents-in-telangana-weather-news-and-updates-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana Rain: तेलंगाना में बारिश के कारण चली गई आठ लोगों की जान, सामान्य जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana Rain: तेलंगाना में बारिश के कारण चली गई आठ लोगों की जान, सामान्य जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Thu, 27 Jul 2023 10:39 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:39 PM IST
सार
देश के कई हिस्सों में बारिश ने जमकर कहर मचा रखा है। इस कड़ी में तेलंगाना में 22 जुलाई के बाद से बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई हिस्सों में बारिश ने जमकर कहर मचा रखा है। इस कड़ी में तेलंगाना में 22 जुलाई के बाद से बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई। राज्य में लगातार बारिश हो रही है और गुरुवार को भी बारिश रुक-रुककर होती रही। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कों और कृषि फसलों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
राज्य में पिछले सप्ताह से बारिश हो रही है और पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। इस कारण कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बताया कि 22 जुलाई से अब तक बारिश संबंधी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
तेलंगाना के लिए अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार, मौसम केंद्र ने कहा कि हनुमाकोंडा में कई स्थानों पर और मुलुगु, जयशंकर भूपालपल्ली जिलों में कुछ स्थानों पर और तेलंगाना के जनगांव, भद्राद्रि कोठागुडेम, करीमनगर और वारंगल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर असाधारण भारी वर्षा हुई।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, जयशंकर भूपालपल्ली जिले के चित्याल में 62 सेमी बारिश हुई, उसके बाद उसी जिले में रेगोंडा (47) में बारिश हुई। हनुमाकोंडा जिले के पार्कल में 46 सेमी बारिश हुई।
भारतीय वायुसेना छह लोगों की बचाई जान
भारतीय वायु सेना को सूचना मिली थी एक स्थान पर कई लोग फंसे हैं। इसके बाद भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने ऑपरेशन चलाया और बाढ़ से प्रभावित तेलंगाना के नैनपाका गांव में जेसीबी के ऊपर फंसे छह लोगों को बचाया।
महाराष्ट्र के पालघर में सभी स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे
महाराष्ट्र के कई जिले भारी बारिश से हो रही परेशानियों से गुजर रहे हैं। कहीं भूस्खलन तो कई जिलों में जलभराव हो गया है। नदी से इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं पालघर के जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर पालघर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे।