{"_id":"5f8219f70ca886453d0920a1","slug":"eight-more-people-arrested-in-assam-police-recruitment-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पुलिस भर्ती घोटाले में आठ और लोग गिरफ्तार, 5.28 करोड़ की नकदी जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम पुलिस भर्ती घोटाले में आठ और लोग गिरफ्तार, 5.28 करोड़ की नकदी जब्त
Sun, 11 Oct 2020 02:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पुलिस भर्ती घोटाले में संलिप्तता के आरोप में आठ और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 5.28 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है। प्रदेश के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र के लीक मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई जिलों में छापे मारे गए थे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य प्रश्न पत्र लीक करने वाले को पकड़ना है।
विज्ञापन
इस मामले में दर्ज पांच मामलों में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे में बोंगईगांव से 3.4 करोड़ नकद, बारपेटा से 1.7 करोड़ और चिरांग से तीन लाख और अन्य जगह से 15 लाख रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के सेवानिवृत्त डीआईजी पीके दत्ता पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रमुख आरोपी हैं और उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दत्ता एक अन्य आरोपी और निष्कासित भाजपा नेता दिबान डेका के साथ फरार था। डेका को एक अक्तूबर को पकड़ा गया था।