फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eight lakh phones in ten days for four schemes of modi government

महज 10 दिनों के अंदर ही मोदी सरकार ने किए 8 लाख फोन

Tue, 05 Apr 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
eight lakh phones in ten days for four schemes of modi government
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

मोदी सरकार ने अपनी तरफ से लागू की गई योजनाओं की स्थिति जानने के लिए 10 दिनों के अंदर ही करीब 8 लाख फोन कर डाले। इसके तहत लोगों से कुछ सवाल पूछे गए और साथ ही योजनाओं में किसी तरह के सुधार को लेकर सलाह भी मांगी गई।

विज्ञापन


महज 10 दिनों में 8 लाख लोगों को फोन करना किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके लिए मोदी सरकार ने भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के करीब 800 एजेंटों की मदद ली।
विज्ञापन


इन 800 एजेंटों की मदद लेकर मोदी सरकार ने अपनी तरफ से लागू की गई चार योजनाओं पर लोगों से सवाल पूछे और उनकी राय ली। इन चार योजनाओं में प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ विद्यालय और सॉइल हेल्थ कार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चारों योजनाओं के तहत फोन करके लोगों से 8-10 सवालों के जवाब मांगे गए। 10 दिन के भीतर 800 एजेंटों ने कुल मिलाकर करीब 7.60 लाख लोगों को फोन किया और सवालों के जवाब मांगे।

सबसे अच्छे जिलों को मिलेगी इनाम

eight lakh phones in ten days for four schemes of modi government
पीएम नरेन्द्र मोदी - फोटो : Reuters

इन एजेंटों को यह भी जिम्मेदारी दी गई कि वे पता करें कि इन चारों योजनाओं को लागू करने में किन जिलों ने सबसे अच्छा काम किया है। ऐसे जिलों में चिह्नित करके पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, ताकि उनका उत्साह और अधिक बढ़ सके।

इन जिलों को 21 अप्रैल को सिविल सर्विसेस डे के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री की तरफ से दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप इन जिलों को 10-10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

एजेंटों की तरफ से ये फोन फरवरी अंत और मार्च के शुरुआत के दिनों में किए गए। योजना के तहत करीब 10 जिलों को ये पुरस्कार दिए जाने हैं, जिनके नामों की घोषणा होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed