{"_id":"644ac06ff8e92892d204ffe8","slug":"eight-killed-in-lightning-strikes-in-west-bengal-latest-news-in-hindi-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत
Fri, 28 Apr 2023 12:20 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:20 AM IST
सार
आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बिजली गिरने से पूरब बर्धमान जिले में चार, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है। पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण से तीन-तीन लोगों की मौत की खबर है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पांच जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बिजली गिरने से पूरब बर्धमान जिले में चार, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों से छह और लोगों की मौत की सूचना मिली है। अधिकारी ने कहा कि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण से तीन-तीन लोगों की मौत की खबर है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में ज्यादातर किसान हैं, जो खेतों में काम करने गए थे। इस दौरान बिजली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
उन्होंने कहा कि कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, पूरब बर्धमान और मुर्शिदाबाद सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर में सबसे अधिक 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन