फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Eight hours of electricity enough for farmers': Congress's Revanth Reddy's statement, Kavitha question Rahul

'किसानों के लिए आठ घंटे बिजली काफी': बयान पर फंसे कांग्रेस के रेवंत रेड्डी, KCR की बेटी ने राहुल से पूछे सवाल

Wed, 12 Jul 2023 01:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 12 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

संवाददाताओं से बात करते हुए के कविता ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि महज तीन घंटे बिजली किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है और मुद्दा यह नहीं है

विज्ञापन
'Eight hours of electricity enough for farmers': Congress's Revanth Reddy's statement, Kavitha question Rahul
K Kavitha - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीआरएस एमएलसी और केसीआर की बेटी के कविता के साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बीआरएस ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के उस बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसानों के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली और पानी की आपूर्ति की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


रेवंत रेड्डी ने कहा था कि कृषि क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि 95 फीसदी किसानों के पास तीन एकड़ से भी कम की जमीन है। उनके इस बयान के बाद राज्य में बीआरएस ने अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस का पुतला जलाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


संवाददाताओं से बात करते हुए के कविता ने जमकर कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि किसानों के लिए तीन घंटे बिजली प्रदान करना काफी है? कविता ने कहा कि महज तीन घंटे बिजली किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है और मुद्दा यह नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बीआरएस एमएलसी ने कहा, 'किसान उस स्थिति में नहीं है कि महज तीन घंटे की बिजली उनके लिए पर्याप्त हो। उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा- अगर कांग्रेस की यही राष्ट्रीय नीति है तो मैं मांग करती हूं कि राहुल गांधी तेलंगाना के किसानों से माफी मांगे। आप खुद को किसानों का दोस्त कहते हैं तो आप तेलंगाना आकर किसानों की नीति की घोषणा करें।' कविता ने पार्टी को अपना रुख बताने के लिए कहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed