दिल्ली-हावड़ा रूट पर आठ घंटे का ब्लॉक, यात्रियों को हुई खासी परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा रविवार को आठ घंटे का ब्लॉक लिए जाने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। अलीगढ़ स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक के चलते इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों पर खासा असर पड़ा। तमाम ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई। ऐसे में ये सभी ट्रेनें घंटों विलंबित हो गई। इससे आम यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा अलीगढ़ स्टेशन पर पिछले कई दिनों से इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। रविवार को होने वाले कार्य के चलते वहां आठ घंटे का रेलवे ने ब्लॉक लिया। इस वजह से दिल्ली से कानपुर, इलाहाबाद आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें बदले हुए रास्ते पलवल-मथुरा-आगरा कैंट और गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाई गई। बदले रूट से आने के चलते तमाम ट्रेनें घंटे हो गई।
ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई
डाउन लाइन की कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, महाबोधि एक्सप्रेस, आनंद विहार-हावड़ा सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनें घंटों लेट हो गई। इन ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। बता दें कि रेलवे द्वारा रविवार को संबंधित रूट की 20 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था।
सहारनपुर/मेरठ से इलाहाबाद आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को नौ घंटे की देरी से आई। ट्रेन के घंटों विलंब से आने की वजह से उसमें सफर कर रहे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। बता दें कि नौचंदी एक्सप्रेस का इलाहाबाद पहुंचने का समय सुबह 9.55 बजे है। विलंब से आने की वजह से रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस का अप रैक भी समय से रवाना नहीं हो सका। इसे शाम 5.40 बजे की बजाय रात 9.40 बजे रवाना करने की तैयारी की गई।