फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight dead and six injured after a tempo and lorry collided with each other in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा: टेंपो और लॉरी में हुई भीषण टक्कर, 8 की मौत, 6 घायल

Sun, 28 Mar 2021 10:25 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 28 Mar 2021 10:25 AM IST
सार

  • आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में भीषण सड़क हादसा
  • दमरमादुगु गांव के पास एक टेंपो और लॉरी में हुई भिड़ंत
  • हादसा इतना भयानक था कि टेंपो व लॉरी के परखच्चे उड़ गए

विज्ञापन
Eight dead and six injured after a tempo and lorry collided with each other in Andhra Pradesh
टेंपो और लॉरी की टक्कर में आठ की मौत, छह लोग घायल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के दमरमादुगु गांव के पास रविवार तड़के सुबह एक टेंपो और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना बुचिरदीपलेम मंडल के दमरमादुगु में हाईवे पर हुई, जब एक तेज रफ्तार टेंपो व लॉरी में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि टेंपो में तमिलनाडु के 15 लोग सवार थे, जो श्रीशैलम की यात्रा के दौरान नेल्लोर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।यह हादसा इतना भयानक था कि टेंपो और लॉरी के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह से उसमें फंसे लोगों बाहर निकाला गया। 

हादसे के बाद सूचना मिलते ही बुचिरदीपलेम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करने में लग गई। साथ ही साथ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।



गौरतलब है कि मार्च के दूसरे हफ्ते में भी आंध्र प्रदेश में ऐसा ही एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। कृष्णा जिले में हुई इस घटना में एक लॉरी ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही हादसे में घायल होने वाले लोगों की संख्या भी छह ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed