Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight cheetahs arrive Botswana next month Bhupendra Yadav said India now become a natural home for cheetahs

Project Tiger: बोत्सवाना से अगले माह आएंगे आठ चीते, भूपेंद्र यादव बोले- भारत अब चीतों का स्वाभाविक घर बन गया

Tue, 04 Nov 2025 06:15 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 06:15 AM IST
सार

अफ्रीकी देश बोत्सवाना से आठ चीते दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भारत आ रहे हैं। फिलहाल उन्हें वहां एकांतवास में रखा गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की स्थिति अच्छी है और देश अब चीतों का स्वाभाविक घर बन गया है। भारत आने पर चीते मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अन्य चीतों के साथ रखे जाएंग।

विज्ञापन
Eight cheetahs arrive Botswana next month Bhupendra Yadav said India now become a natural home for cheetahs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफ्रीकी देश बोत्सवाना से आठ चीते दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भारत आने को तैयार है। इसी कड़ी में उन्हें फिलहाल वहां एकांतवास में रख गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट टाइगर की स्थिति अच्छी है। उन्होंने कहा कि भारत चीतों का स्वाभाविक घर बन गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने यहां एक बातचीत में कहा कि इन चीतों को बोत्सवाना से भारत पहुंचने पर उन्हें फिर से एकांतवास में रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें विभिन्न चिकित्सा जांच से गुजरना होगा। इसके बाद ही उन्हें मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बाकी चीतों के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चीतों को भारत लाने की तैयारी के मद्देनजर बोत्सवाना गई वन विभाग की टीम वापस आ गई है। यादव ने कहा कि चीतों की तीसरी पीढ़ी यहां अच्छे से रच बस रही है।
विज्ञापन


अगले दो माह में व्यस्क हो जाएंंगे चीतों के बच्चे
देश में 27 में से 16 चीते भारत में ही पैदा हुए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों के दो बच्चे अगले एक से दो माह में वयस्क हो जाएंगे। यादव ने कहा, भारत में चीतों का आबाद होना इस दुर्लभ और विलुप्त हो रहे जीव के संरक्षण में भारत की बढ़ती दक्षता की कहानी बयां करता है। देश में प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर, 2022 में मध्य प्रदेश के कूनों में आठ चीतों को नामीबिया से लाया गया था, इसके बाद फरवरी, 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए। कुल 27 चीताें में 24 कूनों और 3 गांधी सागर में कुलांचे भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शावकों के जीवित रहने की दर दुनिया में 40 तो भारत में 61 फीसदी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया में जहां शावकों के जीवित रहने की दर महज 40 फीसदी है, जबकि कूनो में यह दर 61 फीसदी है। इस समय केवल 9 चीते ही बाड़े में हैं, बाकी खुले में विचरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोत्सवाना से अभी इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो में ही लाया जाएगा। जबकि इस समय देश में गांधी सागर, नौरादेही, मध्य प्रदेश और बन्नी घास के मैदान गुजरात में चीता आबादी के लिए विकसित अभ्यारण्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed