फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eid-ul-Adha amid Covid19 President ram nath kovind and pm narendra modi wishes on Bakrid

कोरोना वायरस के बीच ईद-उल-अजहा: प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी मुबारकबाद, कोरोना को लेकर भी किया सचेत

Sat, 01 Aug 2020 09:35 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Aug 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha amid Covid19 President ram nath kovind and pm narendra modi wishes on Bakrid
दिल्ली: बकरीद के मौके पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे अकीदतमंद। - फोटो : ANI

देशभर में शनिवार को कोरोना वायरस संकट के बीच बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा को कुर्बानी का त्योहार भी कहते हैं। पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ इसे मनाया जा रहा है।ईद-उल-अजहा के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की दिग्गज हस्तियों ने मुबारकबाद दी है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने जहां अपने संदेश में इस त्योहार का महत्व समझाते हुए सभी से कोविड-19 की रोकथाम के लिए गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। वहीं प्रधानमंत्री ने दुआ मांगी कि भाईचारे और दया की भावना और बढ़े। कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद-उल -जहा की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी गई। कई जगह लोगों से अपील की गई थी कि वे अपने घर पर नमाज पढ़ें। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में अपने घर पर नमाज अदा की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर मुबारकबाद दी। राष्ट्रपति ने तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू में भी ट्वीट किया। राष्ट्रपति ने कहा, "ईद मुबारक। ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे और त्याग की भावना का प्रतीक है तथा लोगों को सभी के हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस मुबारक मौके पर हम अपनी खुशियों को जरूरतमंद लोगों से साझा करें और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 



वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह पर्व ‘‘न्यायपूर्ण,समरसतापूर्ण और एक समावेशी’’ समाज के निर्माण के लिए हमें प्रेरित करेगा।  मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ईद मुबारक। ईद-उल-अजहा पर बधाई। यह दिन हमें न्यायपूर्ण,समरसतापूर्ण और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे।’’ उन्होंने कहा कि भाईचारे और करुणा की भावना आगे बढ़े।


 

 

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बकरीद की नमाज अपने घर पर अदा की। उन्होंने कहा, "ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जिस तरह का कोरोना संकट आज पूरी दुनिया के सामने है उसकी वजह से इबादत तो हो रही है लेकिन हिफाजत के साथ और इस इबादत में जुनून और जज्बे में कमी नहीं है।"

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed