फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   egypt president abdel fattah el sisi in president house guard of honour attend republic day parade chief guest

Delhi: पीएम मोदी और मिस्त्र के राष्ट्रपति की हुई बैठक, रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे दोनों देश

Wed, 25 Jan 2023 02:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Jan 2023 02:42 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में अब्देल फतह अल सीसी का स्वागत किया। बता दें कि मिस्त्र के राष्ट्रपति इस बार के गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन
egypt president abdel fattah el sisi in president house guard of honour attend republic day parade chief guest
मिस्त्र के राष्ट्रपति का स्वागत करते पीएम और राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अहम बैठक हुई। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। दोनों देश मिलकर आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को सचेत करेंगे। साथ ही रक्षा उद्योग को मजबूत करने और खूफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान का भी फैसला लिया गया है। कट्टरपंथ को बढ़ाने के लिए साइबर स्पेस का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। दोनों देश इससे निपटने के लिए भी साथ मिलकर काम करेंगे। यूक्रेन संकट के कारण प्रभावित फूड सप्लाई को फिर से सामान्य करने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मिस्त्र पुराने सहयोगी हैं। मिस्त्र के राष्ट्रपति ने कहा कि भव्य स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रगुजार हूं। हमारी बातचीत के दौरान हमने व्यापार, निवेश और आयात निर्यात को बढ़ाने पर चर्चा हुई। ग्रीन हाइड्रोजन और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी सहयोग पर चर्चा हुई। भारत और मिस्त्र पुरानी सांस्कृतिक सभ्यताएं हैं। दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाए जाने पर भी बात हुई ताकि पर्यटन को बढ़ाया जा सके। 
विज्ञापन


अब्देल फतह अल सीसी ने कहा कि हमने आतंकवाद से लड़ने, सीओपी 27 और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत की जी20 समिट में बतौर अतिथि देश इजिप्ट को आमंत्रित करने के लिए भी मिस्त्र के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी आगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में मिस्त्र के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे राजकीय सम्मान से उनका स्वागत किया गया। बता दें कि मिस्त्र के राष्ट्रपति इस बार के गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पीएम मोदी के साथ बैठक से पहले मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी राजघाट भी गए और वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

उल्लेखनीय है कि भारत और मिस्त्र के बीच कोरोना महामारी के बाद कारोबार में तेजी आई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान भारत और मिस्त्र के बीच व्यापार 7.26 अरब डॉलर रहा और बीते सालों के मुकाबले इसमें जबर्दस्त उछाल आया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार को 12 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। मिस्त्र स्वेज नहर का भी विस्तार कर रहा है और भारत भी इसमें निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है। आज मिस्त्र के राष्ट्रपति की भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी बैठक होगी।  अब्देल फतह अल सीसी मंगलवार शाम छह बजे सरकारी विमान से नई दिल्ली पहुंचे। 
 

मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी 26 जनवरी 2023 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मिस्त्र की सेना की एक टुकड़ी भी परेड में शामिल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed