फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EFPO officer arrested taking 12 lakh bribe Indian students able to prove themselves innocent

Big News: EFPO का अफसर 12 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, खुद को निर्दोष सिद्ध कर सकेंगे भारतीय छात्र

Wed, 14 Jun 2023 06:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 06:56 AM IST
सार

राज ने मामला निपटाने के लिए जुर्माने की 20 प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में देने के लिए कहा और बातचीत के बाद 12 लाख रुपये तय हुए। जाल बिछाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय आरोपी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
EFPO officer arrested taking 12 lakh bribe Indian students able to prove themselves innocent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सीबीआई ने एक अस्पताल के प्रबंधक पर लगे जुर्माने के निपटान के लिए 12 लाख रुपये रिश्वत लेते समय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, आरोप है कि ऋषि राज ने दिल्ली के एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ता (अस्पताल के प्रबंधक) को सूचित किया कि अस्पताल के रिकॉर्ड में बहुत सारी अनियमितताएं हैं, जिसके लिए अस्पताल पर 15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


राज ने मामला निपटाने के लिए जुर्माने की 20 प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में देने के लिए कहा और बातचीत के बाद 12 लाख रुपये तय हुए। जाल बिछाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों को धमकाने के मामले पर एडिटर्स गिल्ड ने चिंता जताई
‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सरकार द्वारा पत्रकारों को डराने-धमकाने और उनका उत्पीड़न करने पर मंगलवार को चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल्ड ने एक बयान में दावा किया कि स्मृति ईरानी ने नौ जून को अमेठी की यात्रा के दौरान एक पत्रकार को धमकाया था और उस हिंदी दैनिक के मालिकों को फोन करने की भी धमकी दी, जिसके लिए वह काम कर रहे थे। एक अन्य घटना में केरल में एक वरिष्ठ महिला पत्रकार को सत्तारूढ़ माकपा की छात्र शाखा एसएफआई ने दायर शिकायत के जवाब में पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। यह प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खतरा है। 

बाल अधिकार कार्यकर्ता ललिता को मिला इकबाल मसीह पुरस्कार
चेन्नई। बाल अधिकार कार्यकर्ता और वकील ललिता नटराजन को बाल श्रम उन्मूलन के लिए 2023 के इकबाल मसीह पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान अमेरिकी महावाणिज्य दूत जूडिथ रविन ने हाल ही में चेन्नई में एक समारोह में प्रदान किया। दूतावास ने बताया कि इकबाल मसीह पुरस्कार अमेरिकी संसद के आदेश पर श्रम मंत्रालय की तरफ से स्थापित किया गया है। 

कार्ति चिदंबरम को कोर्ट से राहत विदेश जाने की मिली इजाजत
दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामलों में आरोपी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को 25 जून से 17 जुलाई तक स्पेन और ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दे दी। विशेष जज नमृता अग्रवाल ने चिदंबरम को एक करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि जमा करने और विदेशों में कोई भी बैंक खाता खोलने या बंद करने या विदेश में किसी भी संपत्ति के लेनदेन में प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया। 


खुद को निर्दोष सिद्ध कर सकेंगे भारतीय छात्र, बन रही प्रक्रिया
कनाडा के आव्रजन मंत्री सीन फ्रेजर ने कहा है कि फर्जी दस्तावेजों के मामले में बड़ी संख्या में निर्वासन का सामना कर रहे भारतीय छात्रों को यह साबित करने का मौका मिलेगा कि वे निर्दोष हैं। इसके लिए सरकार एक प्रक्रिया विकसित करने में जुटी है। भारतीय छात्रों, जिनमें ज्यादातर पंजाब से हैं, के दाखिले के लिए जारी शैक्षिक संस्थानों के ऑफर लेटर एक जांच में फर्जी पाए गए। यह मामला मार्च में तब सामने आया जब इन छात्रों ने कनाडा में स्थायी निवास के लिए आवेदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed