फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eenforcement Directorate arrests six Bangladeshis in money laundering case action on bank scam charges Latest News Update

Eenforcement Directorate: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, बैंक घोटाले के आरोप में कार्रवाई

Sun, 15 May 2022 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 May 2022 09:22 PM IST
सार

ईडी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल स्थिति इन आरोपियों के 11 ठिकानों पर छापे मारे और शनिवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Eenforcement Directorate arrests six Bangladeshis in money laundering case action on bank scam charges Latest News Update
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को छह बांग्लादेशियों को सीमा पार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। उनमें से कुछ फर्जी भारतीय पहचानपत्र के नाम पर खुद को भारत के नागरिक भी बता रहे थे। गिरफ्तार बांग्लादेशियों में समूह का सरगना प्रशांत कुमार हलदर भी शामिल है, जिस पर पड़ोसी देश में 10,000 करोड़ के बांग्लादेशी टाका के बैंक घोटाले का भी आरोप है।

विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा कि प्रशांत हलदर और शिब शंकर हलदर के भारतीय पहचान के साथ रह रहे हलदर के खिलाफ इंटरपोल ने दुनिया भर में गिरफ्तारी का वारंट जारी कर रखा है। ईडी ने कहा है कि हालदर के पास भारत और बांग्लादेश के साथ ही ग्रेनाडा का भी पासपोर्ट मिला है। अन्य गिरफ्तार घुसपैठिये बांग्लादेशियों में स्वपन मैत्रा उर्फ स्वपन मिस्त्री, उत्तम मैत्रा उफ उत्तम मिस्त्री, इमाम हुसैन उर्फ इमॉन हलदर, अमन सुल्ताना उर्फ शर्मी हलदर व प्रणेश कुमार हलदर। 
विज्ञापन


ईडी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल स्थिति इन आरोपियों के 11 ठिकानों पर छापे मारे और शनिवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी तरीके से राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन और आधार कार्ड हासिल कर लिया था। इनकी कोलकाता के पॉश इलाके में भी संपत्तियां थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed