{"_id":"67e6ab1e824647a62303cc92","slug":"education-skill-development-opportunities-will-increase-for-naval-families-nwwa-signed-an-agreement-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: नौसेना परिवारों के लिए बढ़ेंगे शिक्षा और कौशल विकास के अवसर, NWWA ने HGI के साथ किया समझौता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: नौसेना परिवारों के लिए बढ़ेंगे शिक्षा और कौशल विकास के अवसर, NWWA ने HGI के साथ किया समझौता
Fri, 28 Mar 2025 07:29 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 28 Mar 2025 07:29 PM IST
सार
नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन ने हिंदुस्तान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के साथ एक अहम समझौता किया है। जानकारी के मुताबिक, इस समझौते से नौसेना के परिवारों को होगा और तीन वर्गों के लिए संरचित शुल्क रियायतें प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन के साथ समझौता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना के परिवारों के लिए अब शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अवसर बढ़ जाएंगे। नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्लूडब्लूए) ने हिंदुस्तान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (एचजीआई) के साथ समझौता किया है। इस रणनीतिक साझेदारी वाले समझौता ज्ञापन (एमओयू) का फायदा नौसेना के परिवारों को होगा। इस समझौते के तहत नौसेना परिवारों के तीन वर्गों के लिए संरचित शुल्क रियायतें प्रदान की जाएंगी।
यह भी पढ़ें - Defence: भारत 156 मेड इन इंडिया LCH प्रचंड चॉपर खरीदेगा; CCS की बैठक में अब तक का सबसे बड़े रक्षा सौदा मंजूर
शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाना उद्देश्य
नई दिल्ली स्थित एनडब्लूडब्लूए केंद्र में संपन्न हुए इस समझौते का उद्देश्य नौसेना परिवारों के लिए हिंदुस्तान ग्रुप के प्रमुख संस्थानों—हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस और कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाना है। इस समझौते के तहत नौसेना परिवारों के तीन वर्गों के लिए संरचित शुल्क रियायतें प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
इस समझौते पर एनडब्लूडब्लूए की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी ने हस्ताक्षर किए हैं। एचजीआई के अध्यक्ष डॉ. आनंद जैकब वर्गीस ने संस्थान की सैन्य समुदाय से गहरी संबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा, यह साझेदारी हमारी रक्षा बलों के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। हमारे परिसरों में एनसीसी की तीनों विंग्स सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिससे हम सैन्य अनुशासन और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते आए हैं।
रक्षा परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता
हमारी शिक्षा पद्धति स्वाभाविक रूप से सैन्य मूल्यों के अनुरूप है। शुल्क रियायतें देकर, हम केवल नौसेना परिवारों को सम्मान नहीं दे रहे हैं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित अनुशासित और कुशल पेशेवरों की एक मजबूत पीढ़ी तैयार करने में योगदान दे रहे हैं। जैकब वर्गीस के मुताबिक, एचजीआई ने सशस्त्र बलों के लिए कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तैयार किया है, जिनमें से कई प्रतिष्ठित सैन्य पदों पर कार्यरत हैं। विशेष रूप से, एचआईटीएस ने पिछले वर्ष सैन्य परिवारों के बच्चों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया था, जो रक्षा परिवारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें - Medicines: एक अप्रैल से मरीजों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, बुखार-शुगर समेत इन बीमारियों की दवा हो सकती है महंगी
नौसेना परिवारों को मिलेगी महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता
यह नई साझेदारी नौसेना परिवारों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। ये छात्रवृत्तियां, सेवा परिवारों की तरफ से झेली जाने वाली विशिष्ट चुनौतियों को पहचानती हैं और उनके राष्ट्रीय योगदान को सम्मानित करती हैं। यह पहल इंजीनियरिंग, एविएशन, प्रबंधन, आर्किटेक्चर, कानून, डिजाइन, लिबरल आर्ट्स और हेल्थ साइंसेज सहित कई स्नातक पाठ्यक्रमों को कवर करेगी। नौसेना परिवार, एनडब्लूडब्लूए के शिक्षा विभाग से संपर्क कर इन छात्रवृत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

- सेवा के दौरान शहीद हुए नौसेना कर्मियों के आश्रित
- वर्तमान में सेवा में कार्यरत नौसेना कर्मियों के बच्चे
- सेवानिवृत्त नौसेना कर्मियों के बच्चे

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन