फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EDs big allegation: A Maharashtra minister used to send the list of transfers of police officers to Deshmukh

ईडी का बड़ा आरोप: महाराष्ट्र के एक मंत्री पुलिस अफसरों के तबादलों की सूची देशमुख को भेजते थे

Sat, 27 Nov 2021 10:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 27 Nov 2021 10:24 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व गृह मंत्री देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे के बयान का जिक्र करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
EDs big allegation: A Maharashtra minister used to send the list of transfers of police officers to Deshmukh
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में तबादला उद्योग को लेकर ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बड़ा आरोप लगाया। ईडी ने कहा कि महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री एसीपी व उससे बड़ी रैंक के पुलिस अधिकारियों की सूची तबादलों और 

विज्ञापन

पदस्थापना के इरादे से तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख को भेजा करते थे। ये नाम शिवसेना विधायकों की सिफारिश पर आधारित होते थे। 

ईडी ने यह जानकारी देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे से ईडी द्वारा की गई पूछताछ में किए गए खुलासे के आधार पर हाईकोर्ट को दी। पलांडे एक अतिरिक्त कलेक्टर रैंक के अधिकारी हैं, वह यह  अनधिकृत सूची पुलिस स्थापना बोर्ड को भेजते थे। ऐसा वह देशमुख द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार करते थे। 
विज्ञापन


ईडी द्वारा शुक्रवार को हाईकोर्ट में एक हलफनामा दायर किया गया है। पलांडे द्वारा उनके खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग केस खारिज करने के लिए दायर याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने यह बात कही है।  पलांडे के बयान के हवाले से ईडी ने हाईकोर्ट में यह भी दावा किया कि एक मंत्री तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख से तबादलों व पदस्थापना की एक सूची लेकर देशमुख से अक्सर मिला करते थे। इस सूची में पुलिस अधिकारी व उस जगह का नाम होता था, जहां उनका तबादला किया जाना है। साथ ही सूची में तबादले की सिफारिश कराने वाले शिवसेना के विधायक या विधान पार्षद का भी नाम होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने हलफनामे में यह भी दावा किया है कि पलांडे मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे व देशमुख के बीच बैठकें कराने में भी अहम भूमिका निभाता था। इन बैठकों में मुंबई के बार व आर्केस्ट्रा से जुटाई जाने वाली राशि बढ़ाने की संभावना पर भी बात होती थी। 


पलांडे को ईडी ने इस साल जून में गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है। गिरफ्तारी के तीन माह बाद महाराष्ट्र सरकार ने उसे निलंबित कर दिया था।  पूर्व गृह मंत्री देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी ने नवंबर में ही गिरफ्तार किया है। वह भी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। पलांडे ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ केस राजनीति से प्रेरित है और उन्हें झूठा फंसाया गया है।  उधर ईडी ने कहा कि पलांडे स्वच्छ हाथों से हाईकोर्ट की शरण में नहीं आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed