फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   edible oil prices has increased by 15 to 30 rupees

रसोई में महंगाई का तड़का: अभी और रुलाएगा खाने वाला तेल, दामों में हुई 15 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी

Fri, 11 Nov 2022 02:43 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:43 PM IST
सार

Edible oil: बीते एक महीने के दौरान देश में खाद्य तेलों के दाम 15 से 30 रुपये किलो बढ़ चुके हैं। महीने भर में रिफाइंड सोयाबीन तेल के थोक भाव 120-125 रुपये से बढ़कर 140-145 रुपये, सरसों तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 145-150 रुपये, सूरजमुखी तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 160-165 रुपये प्रति लीटर हो चुके हैं...

विज्ञापन
edible oil prices has increased by 15 to 30 rupees
Edible oil - फोटो : pixabay

विस्तार

त्योहारी सीजन के बीतने के बाद भी खाने के तेल में तेजी बरकरार है। जबकि आमतौर पर त्योहारों के खत्म होने के बाद खाद्य तेलों के दाम घट जाते हैं। हालांकि इस बार तेलों में तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में इजाफा होना है। इसकी वजह रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को बताया जा रहा है। कारोबारियों के मुताबिक आगे भी खाद्य तेलों के दाम वैश्विक हालात पर निर्भर करेंगे। हालांकि अभी त्योहार का सीजन गुजरा है, जिसमें डिमांड बढ़ी थी। वहीं आगे भी ऐसी ही डिमांड बनी रहेगी क्योंकि शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में तेल के दाम बढ़ना लाजमी हैं। लेकिन बाजार में तेल प्रचुर मात्रा में तेल उपलब्ध है।

विज्ञापन

बीते एक महीने के दौरान देश में खाद्य तेलों के दाम 15 से 30 रुपये किलो बढ़ चुके हैं। महीने भर में रिफाइंड सोयाबीन तेल के थोक भाव 120-125 रुपये से बढ़कर 140-145 रुपये, सरसों तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 145-150 रुपये, सूरजमुखी तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 160-165 रुपये प्रति लीटर हो चुके हैं। इस दौरान आयातित पामोलीन तेल के भाव 90-95 रुपये से बढ़कर 105-110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि रूस-यूक्रेन के बीच तनाव से अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी आई है। भारत में खाद्य तेलों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर काफी निर्भर करते हैं। लिहाजा अंतरराष्ट्रीय तेजी के कारण देश में भी खाद्य तेलों के दाम बढ़े हैं। खाद्य तेलों में महीने भर में 15 से 30 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य तेलों के दाम

तेल    महीने भर पहले    अब
सरसों     130-135 रुपये 145-150 रुपये
सोयाबीन  120-125 रुपये 140-145 रुपये
सूरजमुखी    130-135 रुपये    160-165 रुपये
पामोलीन  90-95 रुपये     105-110 रुपये

(खाद्य तेलों के भाव रुपये प्रति लीटर में थोक बाजार के हैं)

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ से जुड़े लोगों का कहना है कि त्योहारी मांग कमजोर पड़ने से दिवाली बाद खाद्य तेल सस्ते होने की उम्मीद थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने से घरेलू बाजार में भी खाद्य तेल महंगे हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी सूरजमुखी तेल में 25 फीसदी की आई है, क्योंकि रूस-यूक्रेन के बीच तनातनी बढ़ी है। यूक्रेन से भारत में बड़े पैमाने पर सूरजमुखी तेल आयात किया जाता है।

कारोबारियों के मुताबिक खाद्य तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करेंगे। अगर रूस-यूक्रेन व अन्य देशों के बीच तनाव की स्थिति है। हालांकि बीते कुछ दिनों से हालात थोडे शांत हुए हैं। अगर यही स्थिति आगे जारी रही, तो तेजी थम सकती है और गिरावट भी संभव है। तनाव बढ़ने पर दाम बढ़ने की संभावना है। ठक्कर कहते हैं कि खाद्य तेलों के दाम पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार की गिरफ्त में है। वहां दाम घटने पर घटने और बढ़ने पर बढेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed