फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED takes major action in Falcon scam, seizes plane worth Rs 14 crore of accused Amardeep

ED: ईडी ने फाल्कन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी अमरदीप का 14 करोड़ का विमान किया जब्त

Sat, 08 Mar 2025 07:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

अमरदीप और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को दुबई भागने के लिए विमान का इस्तेमाल किया था। जांच एजेंसी ईडी ने पुष्टि की है कि अमरदीप ही इस विमान का मालिक है।

विज्ञापन
ED takes major action in Falcon scam, seizes plane worth Rs 14 crore of accused Amardeep
आरोपी अमरदीप के एक निजी विमान को ईडी ने जब्त किया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 850 करोड़ रुपये के फाल्कन घोटाले के मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़े अमरदीप के एक निजी विमान को ईडी ने जब्त कर लिया है। इस विमान की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे पिछले साल अमरदीप ने कथित रूप से घोटाले के पैसों से खरीदा था।
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई से अवगत अधिकारियों के अनुसार, अमरदीप और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को दुबई भागने के लिए विमान का इस्तेमाल किया था। जांच एजेंसी ईडी ने पुष्टि की है कि अमरदीप ही इस विमान का मालिक है, जिसे उसने 16 लाख डॉलर (करीब 14 करोड़) में वर्ष 2024 में प्रेस्टीज जेट्स इंक के जरिये खरीदा था। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, फाल्कन ग्रुप की पोंजी योजना का उपयोग जेट खरीदने में किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद आठ सीटों वाले इस निजी विमान को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने विमान के चालक दल और अमरदीप के कुछ करीबी सहयोगियों के बयान भी दर्ज किए। जांच एजेंसी ने सीमा शुल्क विभाग से विमान की आवाजाही के बारे में सामान्य घोषणा मांगी थी, जिसके बाद पता चला कि अमरदीप एक अन्य व्यक्ति के साथ 22 जनवरी को इसी विमान से देश से बाहर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


6,979 निवेशकों के पैसे नहीं लैटाए
आरोप है कि फाल्कन ग्रुप ने धोखाधड़ीपूर्ण इनवॉइस डिस्काउंटिंग निवेश योजना के माध्यम से उच्च रिटर्न का वादा करके निवेशकों से 1700 करोड़ रुपये जमा किए थे। एकत्रित कुल धनराशि में से 850 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए, लेकिन 6,979 निवेशकों को भुगतान नहीं किया गया।


दुबई भाग चुका है अमरदीप
फाल्कन ग्रुप का अध्यक्ष व महाप्रबंधक अमरदीप और दूसरे आरोपी फरार हैं। अमरदीप दुबई भाग चुका है। पिछले महीने 15 फरवरी को साइबराबाद पुलिस ने फाल्कन ग्रुप के उपाध्यक्ष पवन कुमार ओडेला और फाल्कन कैपिटल वेंचर्स की निदेशक काव्या नल्लूरी को घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed