फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summons K Kavitha BRS MLC daughter of Telangana CM K Chandrasekhar Rao in Delhi liquor scam Updates

Delhi Liquor Scam: केसीआर की बेटी कविता को नौ मार्च को पेश होने के लिए ED का समन, BRS MLC ने मांगी नई तारीख

Wed, 08 Mar 2023 11:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 08 Mar 2023 11:43 PM IST
सार

इससे पहले दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी कविता के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को सोमवार को कोर्ट से राहत मिली थी। राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
ED summons K Kavitha BRS MLC daughter of Telangana CM K Chandrasekhar Rao in Delhi liquor scam Updates
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआएस एमएलसी के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी ने कविता को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने उन्हें नौ मार्च यानी गुरुवार को बुलाया है। कविता बुधवार रात दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने ईडी के समक्ष पेशी के लिए नई तारीख की मांग की है।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी कविता के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को सोमवार को कोर्ट से राहत मिली थी। राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। बता दें कि सीबीआई की टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


सीबीआई ने सीए बुचिबाबू गोरांटला को नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक-खुदरा लाइसेंसधारियों, उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता बोलीं- पेशी की तारीख पर कानून राय लूंगी
समन पर कविता ने किहा कि मुझे ईडी ने नौ मार्च को दिल्ली में पेश होने के लिए समन भेजा है। कानून का पालन करने वाले नागरिक के तौर पर मैं जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करूंगी। हालांकि, धरना और पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से मैं पेशी को लेकर कानूनी राय देखूंगी।




क्या है मामला?
दरअसल, एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पिछले साल आठ जुलाई को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति के कार्यान्वयन में गंभीर चूक के आरोप हैं। आरोपों में निविदा को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को टेंडर के बाद लाभ पहुंचाना भी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि शराब बेचने की वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आबकारी मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया पर भी इन प्रावधानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed