फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ed sent to reminder Interpol for Red Corner Notice against Mehul Choksi

भगोड़े हीरा कारोबारी चोकसी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस के लिए इंटरपोल को ईडी ने भेजा रिमांइडर

Tue, 11 Sep 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
ed sent to reminder Interpol for Red Corner Notice against Mehul Choksi
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने के अपने आवेदन के बारे में इंटरपोल को रिमांइडर भेजा है। चोकसी 13000 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के साथ अहम आरोपी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़े- रंगों से होती है भगोड़े अपराधियों के जुर्म की पहचान, ऐसे जारी होता है इंटरनेशनल वारंट
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुंबई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद जून में चोकसी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का इंटरपोल से अनुरोध किया गया था। इस पर इंटरपोल ने चोकसी के खिलाफ पीएमएलए के तहत दर्ज आपराधिक मामले के बारे में और जानकारी मांगी थी। इसका जवाब भेज दिया गया था। अब नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) के जरिए भारत स्थित इंटरपोल को रिमांइडर भेजा गया है। चोकसी के खिलाफ दर्ज मामले की ईडी और सीबीआई जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोकसी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए भारत के अनुरोध के साथ हाल ही में एंटीगुआ से उसके प्रत्यर्पण के लिए भेजा गया आग्रह भी जाएगा। भगोड़े के खिलाफ एक बार रेड कार्नर नोटिस जारी होने पर इंटरपोल अपने 192 सदस्य देशों से संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी या हिरासत को कहता है।

इसके बाद ही उसके खिलाफ प्रत्यर्पण या देश से निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इंटरपोल अभी तक नीरव मोदी, उसके भाई निशाल, बहन पूर्वी, उनके एक्जीक्यूटिव सुभाष परब और मिहिर आर भंसाली के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर चुका है। (इनपुट : एजेंसी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed