फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED seized Rs 8.8 crore in in money laundering case against Chennai-based lottery king Santiago Martin

ED: 'लॉटरी किंग' सैंटियागो मार्टिन पर ईडी का एक्शन, ऑफिस से 12 करोड़ से ज्यादा की नकदी जब्त

Fri, 15 Nov 2024 08:28 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 08:28 PM IST
सार

Lottery king Santiago Martin: ईडी के अधिकारियों ने कहा कि 'लॉटरी किंग' के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे गए है। यह कार्रवाई मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में ईडी को मार्टिन के खिलाफ विस्तृत जांच की अनुमति देने के बाद हुई है।

विज्ञापन
ED seized Rs 8.8 crore in in money laundering case against Chennai-based lottery king Santiago Martin
लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लॉटरी घोटाला मामले में शुक्रवार को भी छापे मारे। ईडी इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चंदा देने वाले लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के चेन्नई स्थित कॉरपोरेट कार्यालय से 8.8 करोड़ रुपये और कोलकाता से तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की।

विज्ञापन


लॉटरी किंग के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कई राज्यों में बृहस्पतिवार को छापे की कार्रवाई शुरू की थी जो शुक्रवार को भी जारी रही। उल्लेखनीय है कि (मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में लॉटरी किंग के खिलाफ ईडी को कार्रवाई करने की अनुमति दी थी। यह दिलचस्प है कि तमिलनाडु पुलिस ने सैंटियागो मार्टिन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला बंद करने के लिए लोअर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। 
विज्ञापन


20 ठिकानों पर मारे गए छापे
अधिकारियों ने बताया कि मार्टिन, उनके दामाद आधव अर्जुन और उनके सहयोगियों के 20 ठिकानों पर तमिलनाडु के चेन्नई और कोयंबटूर, हरियाणा में फरीदाबाद, पंजाब के लुधियाना और पश्चिम बंगाल में छापे की कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि केरल में लॉटरी टिकटों की बिक्री में घोटाले को लेकर सिक्किम सरकार को हुए 900 करोड़ रुपये के नुकसान पर पिछले साल भी मार्टिन से जुड़े 457 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटों की गिनती जारी, मंगाई मशीन
उधर, प्रवर्तन निदेशालय ने लॉटरी घोटाले की जांच के क्रम में कोलकाता के कारोबारी के घर से भी करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान तीन करोड़ रुपये से ज्यादा नकद मिला है और अभी नोटों की गिनती जारी है।

 ईडी के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के दक्षिणी क्षेत्र कवि भारती सरानी में कारोबारी के घर पर जब्त करेंसी की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई। इसके अलावा एक अन्य ठिकाने 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भी नोट गिनने की मशीन लाई गई है। मध्यमग्राम में ईडी की तलाशी उस इमारत में चल रही है, जिसे लॉटरी व्यवसाय चलाने के लिए कार्यालय और गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस ठिकाने से कितनी नकदी मिली है उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं, उनकी अभी जांच चल रही है।


 मध्यमग्राम की इसी इमारत से लॉटरी के टिकटों की छपाई और उसका वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभी चल रही है। एजेंसी को कई दस्तावेज मिले हैं। उल्लेखनीय है कि लॉटरी घोटाले को लेकर ईडी ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु में छापे की कार्रवाई की है। इसी मामले में ईडी तमिलनाडु में 277 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed