फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED seized property of the Wadhawan brothers a UK company worth 578 crores rupees in a money laundering case

प्रवर्तन निदेशालय : मनी लॉन्ड्रिग मामले में वधावन बंधुओं की ब्रिटेन में 578 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 29 Sep 2021 04:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 04:16 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) मनी लॉन्ड्रिग मामले की जांच के सिलसिले में डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तकों की संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई संपत्तियां ब्रिटेन की कंपनियों में निवेश के रूप में हैं।

विज्ञापन
ED seized property of the Wadhawan brothers a UK company worth 578 crores rupees in a money laundering case
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वधावन बंधुओं की ब्रिटेन की एक कंपनी में 578 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर ली है। ईडी ने मंगलवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) मनी लॉन्ड्रिग मामले की जांच के सिलसिले में डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तकों की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन


जब्त की गई संपत्तियां ब्रिटेन की कंपनियों में निवेश के रूप में हैं। वधावन बंधु फिलहाल यस बैंक से संबंधित कथित ऋण धोखाधड़ी और मनीलॉन्ड्रिग मामले में जेल में हैं। वधावन बंधुओं के खिलाफ ईडी का ताजा मामला लखनऊ पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कंपनी के कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और केंद्रीय भविष्य निधि (सीपीएफ) का दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) में अवैध निवेश के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। 
विज्ञापन


ईडी के बयान में कहा गया, डीएचएफएल ने यूपीपीसीएल अधिकारियों की मिलीभगत से डीएचएफएल में सावधि जमा में यूपीपीसीएल के कर्मचारियों के जीपीएफ और सीपीएफ कोष के जरिए 4,122.70 करोड़ रुपये अवैध रूप से प्राप्त किए थे। ईडी ने पूर्व में यस बैंक के कथित ऋ ण धोखाधड़ी मामले में वधावन बंधुओं के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिग मामले की जांच के संबंध में उनकी 1,412 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने यस बैंक मामले में वधावन बंधुओं के स्वामित्व वाली 12.59 करोड़ रुपये मूल्य की पांच एसयूवी भी जब्त की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed