फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED registers money laundering case in Sikkim MCX fraud case conducts raids

MCX Fraud Case: ईडी ने एमसीएक्स के खिलाफ दर्ज किया मामला, दिल्ली और मुंबई समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी

Wed, 13 Jul 2022 08:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Jul 2022 08:23 PM IST
सार

ईडी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली और मुंबई में विभिन्न स्टॉक ब्रोकरों के परिसरों की भी तलाशी ली गई, जहां सिक्किम के कई "फर्जी" व्यापारी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
ED registers money laundering case in Sikkim MCX fraud case conducts raids
ed

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बताया कि उसने सिक्किम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कथित धोखाधड़ी के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है औऱ सिक्किम, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। 
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई के स्टॉक ब्रोकरों के परिसरों की तलाशी
ईडी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली और मुंबई में विभिन्न स्टॉक ब्रोकरों के परिसरों की भी तलाशी ली गई, जहां सिक्किम के कई "फर्जी" व्यापारी पंजीकृत हैं। ऐसे व्यापारियों से संबंधित आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए गए। 
विज्ञापन


ईडी ने फ्रीज किए ब्रोकरों के बैंक खाते
ईडी के मुताबिक, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनर्स (एलएलपी) के कई परिसर हैं जिन्हें कोलकाता और दिल्ली में एमसीएक्स और एनएसआई में ट्रेडिंग करने वाले ब्रोकरों द्वारा नियंत्रित किया जाता था। अवैध रूप से स्टांप शुल्क में छूट का लाभ उठाकर कमाने वाले ब्रोकरों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इन खातों में 4.65 करोड़ रुपये मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगटोक निवासी की शिकायत पर दर्ज हुई थी एफआईआर
मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सिक्किम पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट की प्राथमिकी से सामने आया है जो गंगटोक निवासी व्यक्ति  की शिकायत के आधार पर  17 मई को अज्ञात व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ दर्ज की गई  थी।


एफआईआर में लगाया गया था ये आरोप
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि सिक्किम के एमसीएक्स व्यापार में अनुपातहीन डाटा अत्यधिक संदिग्ध है और भारत के अन्य राज्यों के कुछ एलएलपी कंपनियां और निजी व्यक्ति/व्यापारी उच्च आवृत्ति एमसीएक्स व्यापार कर रहे हैं या सिक्किम के निवासियों की पहचान का उपयोग कर रहे हैं या सिक्किम के सह-स्थान का अवैध रूप से उपयोग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed