फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED records the statement of late Sushant Singh Rajputs sister Priyanka

ईडी ने धनशोधन मामले में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह से पूछताछ की

Fri, 21 Aug 2020 04:08 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
ED records the statement of late Sushant Singh Rajputs sister Priyanka
ED

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


समझा जाता है कि ईडी राजपूत की आमदनी, उनके निजी तथा पेशेवर सौदों के बारे में सूचना हासिल करना चाहती है जिनके बारे में प्रियंका को जानकारी है। ईडी ने इससे पहले राजपूत के पिता के के सिंह तथा उनकी एक और बहन मीतू सिंह के बयान दर्ज किए थे। 
विज्ञापन


राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे। उनकी चार बहनें हैं। एजेंसी ने गुरुवार को मुंबई में फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी के बयान भी दर्ज किए थे। सूत्रों के अनुसार, जाफरी से उनकी सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फिल्म निर्देशन की योजना की खबरों के बारे में पूछा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने राजपूत के पिता द्वारा 25 जुलाई को पटना में दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। ईडी इस मामले में अब तक राजपूत की दोस्त रहीं रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों शौमिक, इंद्रजीत चक्रवर्ती, राजपूत के कारोबार प्रबंधकों, सीए, घर पर काम करने वाले लोगों, उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed