{"_id":"6819a0271f51611bba022d5b","slug":"ed-raids-underway-at-5-places-in-kolkata-over-irregularities-in-nri-quota-medical-admissions-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: एनआरआई कोटे के तहत मेडिकल दाखिलों में अनियमितताओं को लेकर ईडी की छापेमारी, कोलकाता में पांच जगहों पर दबिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: एनआरआई कोटे के तहत मेडिकल दाखिलों में अनियमितताओं को लेकर ईडी की छापेमारी, कोलकाता में पांच जगहों पर दबिश
Tue, 06 May 2025 11:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 06 May 2025 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रवर्तन निदेशालय की टीम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में छापेमारी कर रही है। एनआरआई कोटे के तहत निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में ईडी ने मंगलवार को कोलकाता और उसके आसपास के पांच स्थानों पर दबिश दी। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने शहर के दक्षिणी हिस्से में बल्लीगंज इलाके और पूर्वी महानगर के बाहरी इलाके न्यू टाउन में एक साथ छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हम एनआरआई कोटे के तहत दाखिलों में अनियमितताओं के सिलसिले में छापेमारी कर रहे हैं। न्यू टाउन में एक कोचिंग सेंटर है, जिसकी तलाशी ली जा रही है।' केंद्रीय जांच एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में मेडिकल कॉलेजों में स्थानीय भारतीय छात्रों के दाखिले के लिए फर्जी एनआरआई क्रेडेंशियल बनाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी तो नहीं की गई।
विज्ञापन