फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids TRS MP Nageswara Raos residence and offices in 1064 crore Bank fraud

बैंक धोखाधड़ी: 1064 करोड़ के घोटाले में टीआरएस सांसद नागेश्वर राव के आवास और कार्यालयों पर ईडी ने मारे छापे

Sun, 13 Jun 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 13 Jun 2021 03:50 AM IST
सार

  • एसएफआईओ की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड, मधुकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज और कैनरा बैंक के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
ED raids TRS MP Nageswara Raos residence and offices in 1064 crore Bank fraud
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1064 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद नामा नागेश्वर राव और रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड के डायरेक्टरों के आवास और कार्यालयों पर छापा मारा। सूत्रों का कहना है कि हैदराबाद में छह जगहों पर छापे की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मार्च 2019 में सीबीआई ने रांची-जमशेदपुर (एनएच-33) प्रोजेक्ट में अनियमितता मामले में रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड, मधुकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज और कैनरा बैंक के नेतृत्व वाले बैंक संघ के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिसंबर 2012 में शुरू हुए प्रोजेक्ट के पूरा होने में देरी के मामले की जांच के लिए गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को आदेश दिया था।
विज्ञापन


एसएफआईओ की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड, मधुकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज और कैनरा बैंक के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसएफआईओ की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि कैनरा बैंक के नेतृत्व वाले बैंक संघ ने प्रोजेक्ट की प्रगति को जांचे बिना 1029.39 करोड़ रुपये जारी किए और आरोपी कंपनियों ने इसमें से 264 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट की जगह कहीं ओर इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed