{"_id":"65b092848ebf10ea000d1ae3","slug":"ed-raids-raids-at-the-residence-of-tmc-leader-sheikh-shahjahan-in-sandeshkhali-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी, केंद्रीय बल के साथ संदेशखाली पहुंची ईडी की टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी, केंद्रीय बल के साथ संदेशखाली पहुंची ईडी की टीम
Wed, 24 Jan 2024 02:42 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:42 PM IST
सार
उत्तर 24 परगना में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर एक बार ईडी ने छापेमारी की। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और दो स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शेख के आवास का दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
टीएमसी नेता शाहजहां शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्रीय बल के साथ मिलकर बुधवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर एक बार छापेमारी की। राशन घोटाला मामले के तहत टीएमसी नेता के आवास पर छापेमारी की जा रही है। शाहजहां शेख के खिलाफ एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें टीएमसी नेता को 29 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
शाहजहां शेख के आवास पर फिर छापेमारी
एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और गवाहों के रूप में दो स्थानीय लोगों की उपस्थिति में संदेशखली इलाके में शेख के आवास के दरवाजे को तोड़ दिया।
उन्होंने मीडिया को बताया, 'हम आज शेख के आवास की तलाशी लेंगे। हम वहां के निवासियों से बात करने की भी कोशिश करेंगे।' घर में प्रवेश करने के बाद अधिकारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और तलाशी शुरू कर दी।
क्या था मामला
बता दें कि पांच जनवरी को ईडी ने शाहजहां के आवास पर छापेमारी की थी। जहां कुछ स्थानीय समर्थकों ने ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। जिला पुलिस और शेख के परिवार के सदस्यों ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। हालांकि, इस घटना के बाद से ही शाहजहां फरार है। वहीं, पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया गया है।

#WATCH | West Bengal: Enforcement Directorate, accompanied by central force conducts raids at the residence of TMC leader Sheikh Shahjahan in Sandeshkhali, North 24 Parganas. pic.twitter.com/m9BLXrigrx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 24, 2024
उन्होंने मीडिया को बताया, 'हम आज शेख के आवास की तलाशी लेंगे। हम वहां के निवासियों से बात करने की भी कोशिश करेंगे।' घर में प्रवेश करने के बाद अधिकारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और तलाशी शुरू कर दी।
#WATCH | West Bengal: Enforcement Directorate, accompanied by central force conducts raids at the residence of TMC leader Sheikh Shahjahan in Sandeshkhali, North 24 Parganas. pic.twitter.com/unrOoFDWo7
— ANI (@ANI) January 24, 2024