{"_id":"68a81ed3cfd862c506081c45","slug":"ed-raids-karnataka-mla-in-online-gaming-case-latest-news-update-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: ऑनलाइन गेमिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक के विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Raids: ऑनलाइन गेमिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक के विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की
Fri, 22 Aug 2025 01:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर कई जगहों पर छापेमारी की। पप्पी चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से विधायक हैं। कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग से जुड़े एक मामले में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय के बंगलूरू क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, मामले में चित्रदुर्ग जिले (छह परिसर), बंगलूरू शहर (10 परिसर), जोधपुर (तीन परिसर), हुबली (एक परिसर), मुंबई (दो परिसर) और गोवा (पांच कैसीनो पपीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पपीज कैसीनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो सहित आठ परिसर) में 30 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में तलाशी ली जा रही है। तलाशी से पता चला है कि आरोपी King567, Raja567, Puppy’s003 और रत्ना गेमिंग के नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटें चला रहा है।
विज्ञापन