फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids in Bengaluru ISIS radicalisation case

युवाओं को ISIS में भर्ती करने का मामला?: ईडी की कर्नाटक आठ जगहों पर की छापेमारी, फंडिंग के नेटवर्क की जांच तेज

Tue, 21 Jul 2026 02:23 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jul 2026 02:23 PM IST
सार

ईडी ने आईएसआईएस में युवाओं की कथित भर्ती और कट्टरपंथ फैलाने से जुड़े धनशोधन मामले में बंगलूरू समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एनआईए की प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें युवाओं को इकरा कैंप और कुरान सर्कल के जरिये कट्टरपंथ की ओर ले जाने और सीरिया भेजने की साजिश का आरोप है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
ED raids in Bengaluru ISIS radicalisation case
ईडी की छापेमारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कर्नाटक में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई उस मामले की जांच के तहत की गई है, जिसमें आरोप है कि कुछ युवाओं को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए भड़काया गया और इस काम के लिए पैसों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


कहां छापेमारी की गई?
अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने बंगलूरू और उसके आसपास करीब आठ ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
विज्ञापन


एनआईए की प्राथमिकी में कौन-कौन शामिल?
यह जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की उस प्राथमिकी से जुड़ी है, जो आईएसआईएस में भर्ती से संबंधित है। इस मामले में इकरा वेलफेयर ट्रस्ट, गाइडेंस फॉर मैनकाइंड और कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आरोप हैं?
एनआईए ने पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी का आरोप है कि ये सभी प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस/आईएसआईएल/दाएश से जुड़े थे और उन्होंने बंगलूरू के मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने और उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की साजिश रची।

आरोपियों ने इकरा कैंप नाम की 'मुस्लिम व्यक्तित्व विकास' कार्यशाला और उससे जुड़े साप्ताहिक अध्ययन समूह 'कुरान सर्कल' के जरिये युवाओं की पहचान की, उन्हें कट्टरपंथ की ओर बढ़ाया और आईएसआईएस में भर्ती किया। आरोप है कि उन्होंने धन जुटाया, उसे इस्तेमाल किया और भर्ती किए गए युवाओं को तुर्किये के रास्ते सीरिया भेजने में मदद की, ताकि वे आईएसआईएस में शामिल होकर सीरिया सरकार के खिलाफ लड़ सकें।

एनआईए के आरोपपत्र में इन गतिविधियों को 'भारत सरकार के साथ गठबंधन रखने वाली एशियाई शक्ति सीरिया के खिलाफ युद्ध छेड़ना' बताया गया है।

ये भी पढ़ें: आसाराम की सेहत की स्थिति का आकलन करेगा मेडिकल बोर्ड, अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?


ईडी ने क्या कहा?
ईडी के अनुसार, इस समूह पर आरोप है कि उसने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) विरोधी प्रदर्शनों से जुड़ी भावनाओं का इस्तेमाल कर मुसलमानों को गैर-मुसलमानों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। सुरक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने का काम किया।

ईडी ने कहा कि आरोपियों ने आईएसआईएस के लिए लड़ने के मकसद से मुसलमान युवाओं को गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने के लिए लोगों, ट्रस्ट और अपनी बचत से धन जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed