{"_id":"5fa3210a8ebc3e5fa2076b88","slug":"ed-raids-cpi-secretary-kodiyeri-balakrishnan-and-his-son-s-house-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: माकपा सचिव कोडियेरी बालकृष्णन के बेटे के ठिकानों पर ईडी का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: माकपा सचिव कोडियेरी बालकृष्णन के बेटे के ठिकानों पर ईडी का छापा
Thu, 05 Nov 2020 03:15 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को केरल माकपा के सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे बीनेश कोडियेरी के घर समेत कई ठिकानों पर छापा मारा। बंगलूरू से ईडी की एक टीम यहां पहुंची थी। बंगलूरू की विशेष अदालत ने सोमवार को बीनेश की हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसी ने बीनेश को कर्नाटक ड्रग्स केस से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिन की हिरासत में भेज दिया था। रविवार रात कमर दर्द की शिकायत के बाद बीनेश को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
एजेंसी का कहना है कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार ड्रग पैडलर मोहम्मद अनूप बीनेश का बेनामीदार है। बीनेश का कहना है कि वह अनूप और उसके परिवार को जानता है। उसने कुछ साल पहले बंगलूरू में रेस्टोरेंट खोलने के लिए अनूप से पैसे उधार लिए थे।
विज्ञापन