फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids 14 locations of hawala operators in Kerala foreign currency worth Rs 1.50 crore siezed

ED: केरल में हवाला ऑपरेटरों के 14 ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, 1.50 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद

Fri, 23 Jun 2023 07:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 23 Jun 2023 07:00 AM IST
सार

ईडी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार की दुकान संबंधी व्यवसाय और कपड़ा एवं सोने के कारोबार की आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की। कुछ कंपनियां हवाला नेटवर्क की प्रमुख कड़ी पाई गईं।

विज्ञापन
ED raids 14 locations of hawala operators in Kerala foreign currency worth Rs 1.50 crore siezed
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल में हवाला ऑपरेटरों और अवैध विदेशी मुद्रा डीलरों के नेटवर्क के खिलाफ प्रदेश में 14 स्थानों पर छापे मारे। ईडी ने यह कार्रवाई 19 जून को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत की।

विज्ञापन

आधिकारिक बयान के अनुसार, ईडी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार की दुकान संबंधी व्यवसाय और कपड़ा एवं सोने के कारोबार की आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की। कुछ कंपनियां हवाला नेटवर्क की प्रमुख कड़ी पाई गईं। इसके अलावा सुरेश फॉरेक्स, एट्टुमनूर फॉरेक्स, दुबई फॉरेक्स, संगीता फॉरेन एक्सचेंज, क्रिसेंट ट्रेडिंग, हाना ट्रेडिंग, फोर्नास फॉरेक्स प्रा.लि. और उनके प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों के यहां छापे में 15 से अधिक देशों की करीब 1.50 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्राएं जब्त की गईं। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान अवैध विदेशी मुद्रा विनिमय से उत्पन्न करीब 1.40 करोड़ रुपये की बड़ी राशि भी बरामद की गई। इन व्यक्तियों के उपकरणों से प्राप्त वॉयस मेमो और व्हाट्सएप बातचीत से हवाला संचालन के तौर-तरीकों का पता चला है। छापे के दौरान 50 से अधिक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का डाटा फिर से हासिल किया गया है और फोरेंसिक विशेषज्ञ इनका विश्लेषण कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed