फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Raid on 13 places of Lawrence Bishnoi close relatives in Rajasthan-Haryana

ED: लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के 13 ठिकानों पर छापेमारी, राजस्थान-हरियाणा में ईडी ने की कार्रवाई

Wed, 06 Dec 2023 06:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Dec 2023 06:34 AM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई 2014 से ही जेल में है और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले के आरोपियों में से एक है। पंजाब के फाजिल्का निवासी बिश्नोई को राजस्थान पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे 2021 में दिल्ली की तिहाड़ जेल स्थानांतरित किया गया।

विज्ञापन
ED Raid on 13 places of Lawrence Bishnoi close relatives in Rajasthan-Haryana
Lawrence Bishnoi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच मामले में मंगलवार को हरियाणा और राजस्थान में 13 परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की कार्रवाई गैंगस्टर बिश्नोई और खालिस्तानी आतंकवादी समूह के बेहद करीबी सुरेंद्र सिंह चीकू पर केंद्रित थी। चीकू, इनके साथ सीधे संपर्क में रहता था। छापे के दौरान ईडी ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गुप्त दस्तावेज, बही-खाते, संपत्ति के कागजात और 5 लाख रुपये नकद जब्त किए। करीब 60 बैंक खातों का भी पता चला है। इनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ईडी ने पाया कि दो लोग सतीश कुमार और विकास कुमार 'एमडीआर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी के निदेशक हैं, यह कंपनी 12 अक्टूबर, 2020 को निगमित हुई थी। ये दोनों खनन के व्यापार में भी शामिल हैं। दोनों 21.08.2019 से 15.11.2021 तक निमावत ग्रेनाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भी थे। यह कंपनी पत्थर, रेत और मिट्टी की खुदाई से जुड़ी थी। चीकू ने अपना अवैध पैसा इन कंपनियों के माध्यम से निवेश कर वैध बनाया। छापेमारी के दौरान ऐसी करीब 13 संपत्तियों के दस्तावेज मिले और उन्हें पीएमएलए के तहत जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन

एक दशक से जेल में बंद
लॉरेंस बिश्नोई 2014 से ही जेल में है और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले के आरोपियों में से एक है। पंजाब के फाजिल्का निवासी बिश्नोई को राजस्थान पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे 2021 में दिल्ली की तिहाड़ जेल स्थानांतरित किया गया। फिर, जून 2022 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार और मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में उसे राज्य की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed