{"_id":"691fe1379ef1040dce084f31","slug":"ed-raid-news-action-in-jharkhand-and-west-bengal-coal-mafia-search-40-locations-hindi-updates-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड और बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड और बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; जानिए पूरा मामला
Fri, 21 Nov 2025 09:19 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:19 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला माफिया से जुड़े मामलों में झारखंड में 18 और पश्चिम बंगाल में 24 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। एजेंसी का दावा है कि इन मामलों में कई बड़े नाम जुड़े हैं और वित्तीय हेराफेरी से सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ धनशोधन मामले के तहत बड़े पैमाने पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि करीब 100 अधिकारियों और एजेंसी के कर्मचारियों ने सुबह छह बजे से छापेमारी शुरू की। इस दौरान 40 से अधिक परिसरों को कवर किया जा रहा है। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने ईडी की टीमों को सुरक्षा प्रदान की, जिन्होंने घरों और कार्यालयों के अलावा टोल कलेक्शन बूथ और चेक पोस्ट पर भी तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। ईडी की टीमों ने कुछ स्थानों से नकद और सोने के आभूषण भी जब्त किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंडिया जस्टिस रिपोर्ट: 50 हजार बच्चों को अब भी इंसाफ का इंतजार, 362 जुवेनाइल बोर्ड में अब भी लंबित हैं 55% केस
झारखंड में कोयला चोरी और तस्करी से जुड़ी जांच के तहत लगभग 18 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल से जुड़े ठिकानों को कवर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में कोयले की चोरी और हेराफेरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
बंगाल में 24 परिसरों में छापेमारी
वहीं, पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जिलों में लगभग 24 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है, जो कथित अवैध खनन, परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के परिसरों को कवर किया जा रहा है, उनमें नरेंद्र खड़का, युधिष्ठिर घोष, कृष्णा मुरारी कयाल, चिन्मयी मंडल, राजकुशोर यादव और अन्य शामिल हैं।
गुरुग्राम में अस्थायी वाणिज्यिक भूखंड कुर्क
उधर, ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने वाटिका लिमिटेड से जुड़े निवेशक मामले में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 1.35 करोड़ के एक वाणिज्यिक भूखंड को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 108 करोड़ रुपये है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन