{"_id":"673595c785aadeddb90637e7","slug":"ed-raid-across-gujarat-maharashtra-various-places-in-cash-for-vote-case-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: नकदी के बदले वोट मामले में ईडी की कार्रवाई, गुजरात-महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर मारा छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: नकदी के बदले वोट मामले में ईडी की कार्रवाई, गुजरात-महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर मारा छापा
Thu, 14 Nov 2024 12:20 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:20 PM IST
सार
ईडी ने अहमदाबाद में 13 ठिकानों और सूरत में तीन जगहों पर छापेमारी की। साथ ही ईडी ने महाराष्ट्र के मालेगांव और नासिक में दो जगह और मुंबई में पांच जगहों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
ईडी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गुजरात और महाराष्ट्र में कई जगह छापेमारी की। ईडी ने नकदी के बदले वोट मामले में कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद में 13 ठिकानों और सूरत में तीन जगहों पर छापेमारी की। साथ ही ईडी ने महाराष्ट्र के मालेगांव और नासिक में दो जगह और मुंबई में पांच जगहों पर छापेमारी की गई।
इससे पहले मंगलवार को ईडी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर छापे मारे। छापों में फर्जी आधार कार्ड, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्तियों के दस्तावेज, नकदी, गहने, प्रिंटिंग पेपर और मशीन बरामद किए गए। इसके अलावा फर्जी आधार बनाने के लिए फॉर्म भी जब्त किए। ईडी ने पश्चिम बंगाल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।