फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED prepared for foreign assets of Nirav Modi for attachment under PMLA in PNB fraud case

पीएनबी घोटाला : ईडी की निगाह भगोड़े नीरव मोदी की विदेशी संपत्ति पर, जब्त करने की तैयारी 

Wed, 19 Sep 2018 03:36 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
ED prepared for foreign assets of Nirav Modi for attachment under PMLA in PNB fraud case

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को करीब 13 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का चूना लगाकर फरार हुए डायमंड कारोबारी नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना शिकंजा थोड़ा और कसने की तैयारी कर ली है। ईडी ने इस भगोड़े कारोबारी की करीब 4 हजार करोड़ रुपये की करीब दो दर्जन विदेशी संपत्ति चिह्नित कर ली है, जिसे मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत जल्द अटैच करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


ईडी अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने मुंबई की एक स्थानीय अदालत से अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, हांगकांग और सिंगापुर समेत कई अन्य देशों को नीरव मोदी व उसके परिवार से जुडे़ बैंक खातों, विला व घरों आदि को अटैच करने के लिए लैटर ऑफ रोगेटरीज जारी कराए हैं। कई अन्य लैटर ऑफ रोगेटरीज जारी करने की प्रक्रिया अभी जारी है। बता दें कि ईडी इससे पहले भी कई अन्य मामलों में ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में संपत्ति अटैच कराने में सफल रही है। 
विज्ञापन


भारत में भी नीरव मोदी और उसके परिवार की करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति अभी तक अटैच कर चुकी है। इस साल फरवरी में फरार हो गए नीरव मोदी के खिलाफ हाल ही में इंटरपोल से गिरफ्तारी वारंट भी जारी कराया गया है। ईडी की तरफ से मोदी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कुल 24 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष टीम ने खोजी संपत्तियां
ईडी ने नीरव की विदेशों में छिपी संपत्तियों की तलाश के लिए अधिकारियों की विशेष टीम लगाई थी और उनकी तरफ से रिपोर्ट मिलने के बाद अब विदेशी अधिकारियों की मदद से उन्हें अटैच करने की कार्रवाई शुरू की गई है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, अटैच की जा रही इन दो दर्जन संपत्तियों के अलावा इन देशों में नीरव मोदी के शो-रूम भी रडार पर हैं, जिन्हें सील करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed