फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Money taken from people in lieu of diamond sales, handed over to hawala operators USTD cryptocurrency

ED: डायमंड बिक्री के बदले लोगों से लिया पैसा, हवाला ऑपरेटरों को सौंपा; USTD क्रिप्टोकरेंसी में बदला

Sat, 10 May 2025 07:43 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 10 May 2025 07:43 PM IST
सार

ईडी के अनुसार, 9 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत मुंबई और सूरत में स्थित चार परिसरों में तलाशी ली गई। यह मामला 'टॉरेस ज्वेलरी' ब्रांड नाम के तहत मेसर्स प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड के केस में चल रही जांच का हिस्सा है।

विज्ञापन
ED Money taken from people in lieu of diamond sales, handed over to hawala operators USTD cryptocurrency
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई जोनल कार्यालय ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें लोगों से डायमंड एवं अन्य आभूषणों की बिक्री की एवज में पैसा एकत्रित किया गया। मेसर्स प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड ने लोगों से एकत्रित किए गए पैसे को तय कारोबार में न लगाकर उसे हवाला में लगा दिया। इतना ही नहीं, नकदी को हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर दिया गया। ईडी ने मुंबई और सूरत में अंगड़िया/हवाला ऑपरेटरों के यहां तलाशी ली। इन ऑपरेटरों ने मुंबई और सूरत में हवाला लेनदेन को सुविधाजनक बनाने में सहायता की थी। ईडी ने ऑपरेटरों के ठिकानों से 6.30 करोड़ रुपये की भारी नकदी के साथ-साथ आपत्तिजनक डिजिटल डिवाइस भी जब्त की है। 

विज्ञापन


ईडी के अनुसार, 9 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत मुंबई और सूरत में स्थित चार परिसरों में तलाशी ली गई। यह मामला 'टॉरेस ज्वेलरी' ब्रांड नाम के तहत मेसर्स प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड के केस में चल रही जांच का हिस्सा है। ईडी ने एपीएमसी पुलिस स्टेशन, वाशी, नवी मुंबई द्वारा दर्ज किए गए मामले के आधार पर उक्त जांच शुरू की थी।  
विज्ञापन


ईडी की जांच से पता चला कि मेसर्स प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड ने मोइसैनाइट डायमंड और अन्य आभूषणों की बिक्री के बदले अपने ग्राहकों से भारी मात्रा में नकदी एकत्र की है। उक्त नकदी का उपयोग अपने वैध व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करने के बजाय, नकदी को हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से आगे भेजा गया। बाद में उसे यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर दिया गया। इस मामले में मुख्य व्यक्ति अल्पेश खारा ने न केवल ऑलेक्ज़ेंडर जैपिचेंको उर्फ एलेक्स और ओलेना स्टोयन के निर्देशों पर मुंबई भर में टोरेस शोरूम से भारी मात्रा में नकदी एकत्र करने में मदद की, बल्कि उक्त नकदी को यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में बदलने में भी उनकी सहायता की। अल्पेश खारा को ईडी ने 26 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


India-Pakistan Ceasefire: घुटनों पर आए पाकिस्तान के पकड़े गए चार नए झूठ, भारतीय सेना ने किया पर्दाफाश

जांच के दौरान सामने आया है कि अल्पेश खारा एक प्रसिद्ध अंगड़िया इकाई के फ्रेंचाइजी मालिकों में से एक था, जिसकी पूरे भारत में शाखाएं हैं। अंगड़िया की उन शाखाओं के साथ-साथ अन्य विभिन्न हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से भारी मात्रा में नकदी का आदान-प्रदान किया गया है। ईडी ने मुंबई और सूरत में उन अंगड़िया/हवाला ऑपरेटरों के यहां तलाशी ली, जिन्होंने मुंबई और सूरत में ऐसे हवाला लेनदेन को सुविधाजनक बनाने में सहायता की। इसके परिणामस्वरूप 6.30 करोड़ रुपये की भारी नकदी के साथ-साथ आपत्तिजनक डिजिटल डिवाइस जब्त की गईं। इस मामले में 23 जनवरी के तलाशी अभियान के तहत कुल 21.75 करोड़ रुपये के बैंक खाते फ्रीज किए गए थे। आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed