{"_id":"688f2559ec27e0ae42096ce3","slug":"ed-md-arrested-for-providing-fake-bank-guarantee-of-rs-68-2-crore-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: फर्जी बैंक गारंटी प्रदान करने के आरोप में MD गिरफ्तार, BTPL को रिलायंस पावर से मिले थे 5.40 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: फर्जी बैंक गारंटी प्रदान करने के आरोप में MD गिरफ्तार, BTPL को रिलायंस पावर से मिले थे 5.40 करोड़ रुपये
Sun, 03 Aug 2025 02:43 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:43 PM IST
सार
ईडी की जांच से पता चला है कि बीटीपीएल ने एसईसीआई टेंडर के लिए फर्जी एसबीआई एंडोर्समेंट और मनगढ़ंत पुष्टिकरण के साथ 68.2 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी की व्यवस्था की।
विज्ञापन
ED
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेसर्स बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड (बीटीपीएल), भुवनेश्वर के प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी बिस्वाल को 01.08.2025 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। ईडी ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 131/2024 के आधार पर बीटीपीएल, उसके निदेशकों और अन्य के खिलाफ सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) को जमा की गई फर्जी बैंक गारंटी प्रदान करने के आरोप में पीएमएलए के तहत उक्त मामले की जांच शुरू की थी। यह बैंक गारंटी प्रदान करने की एवज में बीटीपीएल को रिलायंस पावर लिमिटेड से 5.40 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
ईडी की जांच से पता चला है कि बीटीपीएल ने एसईसीआई टेंडर के लिए फर्जी एसबीआई एंडोर्समेंट और मनगढ़ंत पुष्टिकरण के साथ 68.2 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी की व्यवस्था की। इस गारंटी के दस्तावेज जमा कर लिए गए। ईडी के मुताबिक, बैंक गारंटी को प्रदान करने के लिए बीटीपीएल को रिलायंस पावर लिमिटेड से 5.40 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। जांच एजेंसी को मिले साक्ष्य, कुछ बैंकों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों और एसबीआई के नाम पर फर्जी ईमेल आईडी के इस्तेमाल की पुष्टि करते हैं। जांच से पता चलता है कि 2019 में गठित एक छोटी कंपनी बीटीपीएल ने कई अघोषित बैंक खाते बनाए रखे और अपने घोषित कारोबार से अधिक लेनदेन किए हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान, कंपनी अधिनियम का उल्लंघन भी पाया गया। पंजीकृत पते पर कोई वैधानिक रिकॉर्ड नहीं मिला, जैसे खाता बही, शेयरधारकों के रजिस्टर आदि। केवल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए फर्जी निदेशकों का इस्तेमाल किया गया। प्रवर्तन एजेंसी की जांच के दौरान, कंपनी के कम से कम 7 अघोषित बैंक खाते मिले। इन खातों में करोड़ों रुपये की आपराधिक आय का पता चला है। पार्थ सारथी बिस्वाल, एमडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय ने 6 अगस्त तक ईडी के रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: CRPF: सीआरपीएफ में वर्दीधारी 'बाबू' और दूसरे स्टाफ कर्मी करेंगे परेड, सेक्टर समूहों पर पोस्ट होंगी 'कदमताल' की तस्वीरें