{"_id":"59fcda6b4f1c1bc8678b926e","slug":"ed-issues-fema-notice-to-separatist-leader-yasin-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादी नेता यासीन मलिक को ED ने भेजा नोटिस, 30 दिनों के भीतर मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलगाववादी नेता यासीन मलिक को ED ने भेजा नोटिस, 30 दिनों के भीतर मांगा जवाब
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक एवं अन्य दो लोगों को 48.23 लाख रुपये के विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में फेमा का नोटिस भेजा है। एजेंसी ने 30 दिनों के भीतर इसका जवाब मांगा है। इस अवधि में जवाब नहीं मिलने पर आरोपियों के खिलाफ दीवानी मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि ईडी ने हाल ही में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक और श्रीनगर निवासी एक दंपति को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
पढ़ें- डोभाल फार्मूला: नापाक फंड केस में फंसे अलगाववादी और आतंकियों के अंत में जुटी सेना
विज्ञापन
इस मामले में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने 2001 में एफआईआर दर्ज की थी। पेश मामले में पुलिस ने श्रीनगर के मुश्ताक अहमद डार और उसकी बीवी शमीमा उर्फ शाजिया उर्फ बिट्टी को एक लाख डॉलर (तब के एक्सचेंज रेट के अनुसार 48.23) लाख रुपये बरामद किए गए थे। डार के अनुसार यह रकम उसे नेपाल में एक शख्स ने दी थी, जिसे यासीन मलिक को सौंपा जाना था।
पुलिस ने इस मामले में मलिक को गिरफ्तार किया था लेकिन वह जमानत पर छूट गया। डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक चली जांच के बाद अब ई़डी ने फेमा नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी मलिक को ईडी का सम्मन भेजा जा चुका है लेकिन वह कभी इस मामले में एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ।