फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED issued notice to former Finance Minister Thomas Isaac CPIM leader said he was not found

ED: ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक को जारी किया नोटिस, माकपा नेता ने कहा नहीं मिला

Mon, 18 Jul 2022 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Jul 2022 11:07 PM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक को मंगलवार को पेश होने के लिए नोटिस दिया है।

विज्ञापन
ED issued notice to former Finance Minister Thomas Isaac CPIM leader said he was not found
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता थॉमस इसाक को नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के वित्तीय लेनदेन में उल्लंघन की जांच के सिलसिले में दिया गया है। उस समय थामस एलडीएफ सरकार में वित्त मंत्री थे। हालांकि, थॉमस का कहना है कि उन्हें ईडी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक को मंगलवार को पेश होने के लिए नोटिस दिया है। पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केआईआईएफबी के कामकाज की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था। आरोप था कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इसके वित्तीय लेनदेन की आलोचना की है। 
विज्ञापन


थॉमस ने केआईआईएफबी के कामकाज पर ईडी से नोटिस मिलने के बाद केंद्र पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कोई नोटिस नहीं मिला है, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। इसाक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए सभी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed