West Bengal: पश्चिम बंगाल में लॉटरी घोटाले मामले में ED का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर कर रही छापेमारी
ईडी ने माइकल नगर के हवाईअड्डे के पास स्थित लॉटरी टिकट प्रिंटिंग फैक्ट्री पर भी छापेमारी की है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में लॉटरी घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी लॉटरी की वित्तीय धोखाधड़ी और कुछ प्रभावशाली लोगों को लॉटरी टिकटों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रही है। इस सिलसिले में शहर और उपनगरों में कई जगहों पर छापेमारी की है।
ईडी ने माइकल नगर के हवाईअड्डे के पास स्थित लॉटरी टिकट प्रिंटिंग फैक्ट्री पर भी छापेमारी की है। इसके अलावा, दक्षिण कोलकाता के लेक मार्केट के पास 26 कवि भारती सरणी में एक आलीशान मल्टीस्टोरी फ्लैट पर भी छापा मारा।
#WATCH | West Bengal: The Enforcement Directorate is conducting raids in connection with a lottery scam. ED is investigating the alleged financial fraud of the lottery and the corruption case involving money laundering through lottery tickets to certain influential people.
विज्ञापन विज्ञापन
ED… pic.twitter.com/XryVzNjmhc— ANI (@ANI) November 14, 2024