फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED is conducting raids at seven locations in Pune, in connection Waqf Board land scam case

Waqf Board land scam case: पुणे में सात जगहों पर ईडी की छापेमारी, बढ़ सकती हैं नवाब मलिक की मुश्किलें

Thu, 11 Nov 2021 02:47 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Nov 2021 02:47 PM IST
सार

Waqf Board land scam case: पुणे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाला मामले में ईडी सात जगहों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
ED is conducting raids at seven locations in Pune, in connection Waqf Board land scam case
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

वक्फ बोर्ड जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुवार को पुणे में सात जगहों पर छापेमारी कर रही है। इससे एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, वक्फ बोर्ड नवाब मलिक के अंडर आता है। 

विज्ञापन


ईडी ने पुणे वक्फ बोर्ड के खिलाफ ऐसे वक्त में यह कार्रवाई की जब नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई भाजपा नेताओं पर हमलावर हैं। नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम रहते वो महाराष्ट्र में जाली नोटों का रैकेट चलवाते थे। उनके संरक्षण और देखरेख में जाली नोटों का काला कारोबार मुंबई में और महाराष्ट्र में होता था।
विज्ञापन


फडणवीस को कानूनी नोटिस
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मानहानि और झूठे आरोपों के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। इसके साथ ही मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और वित्तीय नुकसान के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की। उधर, मलिक ने कहा कि फडणवीस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगे, अगर वह हमसे माफी नहीं मांगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed