फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED interrogates TMC leader Anubrata Mondal in Asansol jail

West Bengal: आसनसोल जेल पहुंची ED की टीम, टीएमसी नेता अनुव्रत मंडल से की कड़ी पूछताछ

Thu, 17 Nov 2022 02:59 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Nov 2022 02:59 PM IST
सार

अनुव्रत मंडल टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं। सीबीआई ने अगस्त में पशु तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था

विज्ञापन
ED interrogates TMC leader Anubrata Mondal in Asansol jail
पुलिस के साथ अनुब्रत मंडल(फाइल) - फोटो : Twitter

विस्तार

पशु तस्करी घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय(ED)की टीम आज एक बार फिर से आसनसोल जेल पहुंची जहां उसने तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुव्रत मंडल से कड़ी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने अनुव्रत की बेटी से पूछताछ के बाद ही आसनसोल जेल पहुंची। दरअसल, अनुव्रत की बेटी सुकन्या ने कहा था कि उसके पिता अनुव्रत ही उन सभी  वित्तीय खातों और लेन-देन से अवगत थे, जिनके बारे में उन्होंने उससे पूछा था। ईडी ने घोटाले के सिलसिले में सुकन्या मंडल से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पहले ही पूछताछ की थी। 

विज्ञापन


पशु तस्करी मामले में फंसे हैं अनुव्रत मंडल
अनुव्रत मंडल जो टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं, को सीबीआई ने अगस्त में पशु तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था और मामले में एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में भी उनका नाम था। सीबीआई ने मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी गिरफ्तार किया था और अपने आरोप पत्र में उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया था। इसके बाद ईडी ने हुसैन को अपनी हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed