{"_id":"5ca66056bdec2213e76c32d7","slug":"ed-has-submitted-a-supplementary-charge-sheet-against-michel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ईडी का आरोपपत्र: मिशेल ने 'एपी' का जिक्र अहमद पटेल के लिए किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ईडी का आरोपपत्र: मिशेल ने 'एपी' का जिक्र अहमद पटेल के लिए किया
Fri, 05 Apr 2019 09:58 PM IST
अभिषेक त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक त्यागी
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जिसमें समझा जाता है कि मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने ‘‘एपी’’ का जिक्र अहमद पटेल के लिए किया है।
एजेंसी ने, धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दायर अपने पूरक आरोपपत्र में कहा, ‘‘जब सौदा हो रहा था तब रक्षा अधिकारियों, नौकरशाहों, मीडियाकर्मियों और सत्तारूढ़ पार्टी के महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तियों को रिश्वत का एक हिस्सा दिया गया था।’’
विज्ञापन
आरोपपत्र में कहा गया, ‘‘बजट पत्र के अनुसार, देश भर में वीवीआईपी की सवारी के लिए हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए सौदे को अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में करने के लिए वायु सेना अधिकारियों, नौकरशाहों और राजनेताओं को तीन करोड़ यूरो का भुगतान किया गया था।
ईडी ने कहा, ‘‘रिश्वत पाने वालों में कई वर्गों के लोग शामिल रहे जिनमें वायु सेना के अधिकारी, रक्षा मंत्रालय के अफसर समेत नौकरशाह और तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी के शीर्ष नेता थे। क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के अनुसार ‘एपी’ का मतलब अहमद पटेल और ‘फैम’ का मतलब परिवार।’’