फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED has Attach assets worth Rs 1.94 crore of om prakash chautala

ईडी ने अटैच की चौटाला की 1.94 करोड़ की संपत्ति

Sat, 18 May 2019 05:08 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 18 May 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
ED has Attach assets worth Rs 1.94 crore of om prakash chautala
हरियाणा के पूर्व CM चौटाला (फाइल फोटो)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का दिल्ली स्थित एक फार्म हाउस और एक प्लाट अटैच कर लिया। चौटाला एवं अन्य के खिलाफ चल रहे धनशोधन (मनी लांड्रिंग) के मामले में अटैच की गई इस अचल संपत्ति की कीमत तकरीबन 1.94 करोड़ रुपये है। पिछले महीने भी ईडी ने चौटाला की 3.68 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी।
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक, ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआई जांच से सामने आया था कि पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्ष 1993 से मई, 2006 के बीच अज्ञात आय स्रोत से 6.09 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर ही ईडी ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी
विज्ञापन

ईडी ने बताया कि चौटाला के बड़े बेटे अजय के खिलाफ 27.74 करोड़ रुपये और दूसरे बेटे अभय के खिलाफ भी 119 करोड़ रुपये की संपत्ति अज्ञात आय स्रोत से अर्जित करने का मामला चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान ओमप्रकाश चौटाला के दिल्ली, पंचकूला में अचल संपत्ति खरीदने और सिरसा में एक घर का निर्माण कराने के सबूत मिले हैं। बता दें कि 2013 में भी ईडी ने चौटाला की 46.96 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की थी। इस मामले में एजेंसी ने पिछले साल जुलाई में आरोप पत्र दायर किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed