{"_id":"5994292c4f1c1baa468b45fd","slug":"ed-gets-indrani-mukherjea-s-custody-over-inx-tax-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग: इंद्राणी मुखर्जी और कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, ED करेगा पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग: इंद्राणी मुखर्जी और कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, ED करेगा पूछताछ
Amarujala.com- Presented By: मोहित
Updated Wed, 16 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आईएनएक्स मीडिया की डायरेक्टर इंद्राणी मुखर्जी की कस्टडी की जिम्मेदारी मिल गई है। अब ईडी इंद्राणी से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ करेगा। ईडी ने इसके लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी। इंद्राणी पूर्व मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मनी लांड्रिंग का के आरोप हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी फिलहाल अपनी बेटी शीना बोरा मर्डर केस में मुंबई के बाइकुल्ला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीआई ने इस मामले में आईएनएक्स मीडिया और इसके निदेशकों इंद्राणी और पीटर मुखर्जी, कार्ति चिदंबरम और उनकी कंपनी चेस मैनेजमेंट सर्विस और पद्मा विश्वनाथन और उनकी कंपनी एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंस्लटिंग के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्ट तरीके अपनाने, लोकसेवकों को प्रभावित करने और आपराधिक दुराचरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन