फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED finds Rs 22 lakh cash, valuables from driver's house after raids against TN min Senthil Balaji

तमिलनाडु: मंत्री बालाजी के करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 22 लाख रुपये नकद और कीमती सामान बरामद

Sat, 05 Aug 2023 07:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

Tamil Nadu: ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के मंत्री वी.सेंथिल बालाजी के एक करीबी सहयोगी के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 16 लाख रुपये से अधिक का बेहिसाब कीमती सामान और 22 लाख रुपये नकद बरामद किया गया।

विज्ञापन
ED finds Rs 22 lakh cash, valuables from driver's house after raids against TN min Senthil Balaji
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के मंत्री वी.सेंथिल बालाजी के एक करीबी सहयोगी के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 16 लाख रुपये से अधिक का बेहिसाब कीमती सामान और 22 लाख रुपये नकद बरामद किया गया। एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

राज्य के कोयंबटूर और करूर जिलों में तीन अगस्त को बालाजी से जुड़े नौ ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में चेन्नई के पुझल केंद्रीय कारागार में बंद हैं। बालाजी, एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में बिना विभाग के मंत्री बने हुए हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य परिवहन विभाग में नौकरियों के बदले नकदी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 14 जून को गिरफ्तार किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने कहा कि उसने ताजा छापेमारी तब की गई जब उसे 'खुफिया जानकारी' मिली कि बालाजी के 'करीबी सहयोगी' एसटी सामीनाथन के पास अपराध से जुड़े दस्तावेज हैं और वह उन्हें छिपाने/स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहा है। सामीनाथन के परिसरों पर छापा मारा गया और यह पाया गया कि उनकी भाभी शांति 'उनकी बेनामी के रूप में काम कर रही थीं और उन्हें दस्तावेजों और कीमती सामानों से भरे बैग ले जाते हुए देखा गया था'।
 

विज्ञापन

एजेंसी ने कहा कि उनकी टीमों ने शांति के परिसरों को कवर किया, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थीं। ईडी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बैग शिवा नाम के एक चालक को सौंप दिए गए थे। जब शिवा के घर की तलाशी ली गई तो वह वहां मौजूद नहीं था और शांति के घर की तलाशी के बारे में पता चलने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। ईडी ने दावा किया, शिवा के आवास की तलाशी के दौरान 22 लाख रुपये नकद और 16.6 लाख रुपये का बेहिसाब कीमती सामान और 60 भूखंडों के अस्पष्ट संपत्ति दस्तावेज मिले। 
 

एजेंसी ने कहा कि शांति एक गृहिणी है और उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं है, उसने सहयोग नहीं किया और तलाशी की कार्यवाही में भाग नहीं लिया। ईडी ने कहा कि चालक शिवा ने अपने बयान में स्वीकार किया कि शांति ने उसे इस डर से बैग दिए थे कि आपत्तिजनक जानकारी मिल जाएगी। ईडी ने आरोप लगाया, ऐसा प्रतीत होता है कि जब्त की गई संपत्ति और नकदी सामीनाथन की है। संघीय जांच एजेंसी ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि बालाजी उसे हिरासत में पूछताछ करने और सच सामने लाने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने से रोक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed