फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED files charge sheet against former TMC leader Shahjahan Sheikh in Sandeshkhali case

संदेशखाली मामला: शाहजहां शेख ने 261 करोड़ की अवैध संपत्ति की हासिल, ईडी ने 113 पेज की चार्जशीट दाखिल की

Tue, 28 May 2024 06:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 06:20 AM IST
सार

संदेशखाली मामले में ईडी ने टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख के खिलाफ विशेष अदालत में 113 पन्नों की  चार्जशीट दाखिल की, जिसमें शेख के अलावा उसके भाई आलमगीर और उनके दो साथी दीदार बक्स और शिबू हाजरा का भी नाम है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, संदेशखाली में जमीन हड़पने को लेकर ईडी अधिकारियों के हाथ कई सनसनीखेज जानकारियां लगी हैं।

विज्ञापन
ED files charge sheet against former TMC leader Shahjahan Sheikh in Sandeshkhali case
टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख - फोटो : एएनआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद सोमवार को ईडी ने उसके खिलाफ जमीन कब्जाने के मामले में विशेष अदालत में 113 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की। इसके मुताबिक, शेख ने 261 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कब्जाई। 

विज्ञापन


संदेशखाली मामले में चार्जशीट में शाहजहां के अलावा उसके भाई आलमगीर और उनके दो साथी दीदार बक्स और शिबू हाजरा का भी नाम है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, संदेशखाली में जमीन हड़पने को लेकर ईडी अधिकारियों के हाथ कई सनसनीखेज जानकारियां लगी हैं। माना जा रहा है कि ईडी के रुख के बाद शेख को जमानत मिलने में काफी मुश्किल होगी। शेख को महिलाओं के उत्पीड़न और जमीन हथियाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह काफी समय तक छिपा रहा था। सूत्रों के अनुसार, अब तक जमीन कब्जाने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। ईडी ने जमीन हड़पने के आरोपों की जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


180 बीघा जमीन कब्जाई
अधिकारियों को जांच में अब तक करीब 180 बीघे जमीन कब्जाने का पता चला है। आरोप है कि इस तरह से उसने 261 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कब्जाई। इसमें से ईडी पहले ही 27 करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इन सभी मामलों का जिक्र ईडी की ओर से सौंपी गई चार्जशीट में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed