{"_id":"5b4f1d3d4f1c1b50748b5a3d","slug":"ed-files-a-supplementary-charge-sheet-in-3600-crore-agustawestland-vvip-chopper-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"3,600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ईडी ने दाखिल की पूरक चार्जशीट, त्यागी को बनाया आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
3,600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ईडी ने दाखिल की पूरक चार्जशीट, त्यागी को बनाया आरोपी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूरक आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यह आरोप पत्र एयर फोर्स के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी, उनके दो चचेरे भाईयों, वकील गौतम खेतान, दो इटैलियन दलाल और फिनमेक्कानिका के खिलाफ दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
ईडी ने यह आरोप पत्र विशेष लोक अभियोजक एनके मत्ता के द्वारा विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत में दाखिल किया। इस मुद्दे पर 20 जुलाई को सुनवाई हो सकती है। एसपी त्यागी सहित तीनों त्यागी भाईयों, खेतान, इटैलियन दलाल कार्लो गेरोसा व गाइडो हैश्के और अगस्ता वेस्टलैंड की मूल कंपनी फिनमेक्कानिका को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
आरोप पत्र में उन पर करीब 2.8 करोड़ यूरो की मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया गया है। आरोप पत्र में ईडी ने कहा कि इन पैसों की कई विदेशी कंपनियों की मदद से लांड्रिंग की गई। अदालत 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले की सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
1 जनवरी, 2014 को भारत ने फिनमेक्कानिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध को तोड़ दिया था। वह भारतीय वायुसेना को 12 एडब्ल्यू -101 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति करने वाला था। आरोप था कि कंपनी ने 423 करोड़ रुपये इस सौदे को हासिल करने के लिए आरोपियों को दिए थे।