मनी लॉन्ड्रिंग केस: मीसा भारती और उनके पति के खिलाफ चार्जशीट दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की नेता और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेंद्र कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। ईडी ने यह आरोप पत्र दिल्ली हाई कोर्ट में धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) केस में दायर किया, जिसपर कोर्ट 27 जुलाई को विचार करेगा।
Enforcement Directorate has filed a supplementary chargesheet in a Delhi Court in connection with a money laundering case against RJD leader Misa Bharti and her husband Shailendra Kumar. Court to consider chargesheet on July 27. (file pic) pic.twitter.com/TEgC4h4Nju
— ANI (@ANI) July 10, 2019विज्ञापन
काले धन को सफेद करने का आरोप
यह मामला 8,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। साल 2018 में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। तब केस की सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष जज अरविंद कुमार ने एक और आरोपी संतोष झा के खिलाफ पेशी का वारंट जारी किया था। चार जून 2018 को भी इस मामले की सुनवाई हुई थी। मीसा भारती और उनके पति पर आरोप है कि उन्होंने आठ हजार करोड़ के काले धन को सफेद किया है।
यह है पूरा मामला
आरोप है कि मीसा और उनके पति ने बिजनेसमैन सुरेंद्र जैन और विरेंद्र जैन की कंपनी के साथ मिलकर काले धन को सफेद किया है। मामले में बिजनेसमैन की भी पेशी हो चुकी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मीसा भारती के दिल्ली स्थित एक फॉर्म हाउस को जब्त भी किया था। ईडी ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की थी। इस मामले की जांच ईडी द्वारा ही की जा रही है।