फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Director: Supreme Court has extended the service extension of ED Director Sanjay Mishra till 15 September

ED Director: 'क्या 144 करोड़ की आबादी वाले देश के लोग एक अफसर पर निर्भर हैं, उसे एडवाइजर क्यों नहीं बना देते'

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
ED Director: जस्टिस बीआर गवई, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की है। मामले की सुनवाई शुरू होते ही जब केंद्र की तरफ से यह दलील दी गई कि ईडी निदेशक संजय मिश्रा को सेवा विस्तार मिलना चाहिए। इस पर जस्टिस गवई ने पूछा, क्या आपका पूरा विभाग अक्षम है। क्या आप एक व्यक्ति के बिना काम नहीं कर सकते...
loader
ED Director: Supreme Court has extended the service extension of ED Director Sanjay Mishra till 15 September
Sanjay Mishra ED director - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय मिश्रा के सेवा विस्तार को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से उनके कार्यकाल को 15 अक्तूबर तक बढ़ाने की अपील की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के अपने फैसले में साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में ईडी निदेशक 15 सितंबर के बाद अपने पद पर नहीं रहेंगे। गुरुवार को इस फैसले की सुनवाई के दौरान कई अहम दलीलें सामने आईं। केंद्र की ओर से कहा गया है कि एक छोटा मुल्क, जिसके साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान भी है, वे भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान और एक छोटे देश की साजिश है कि भारत को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में शामिल करा दिया जाए।

जस्टिस बीआर गवई, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की है। मामले की सुनवाई शुरू होते ही जब केंद्र की तरफ से यह दलील दी गई कि ईडी निदेशक संजय मिश्रा को सेवा विस्तार मिलना चाहिए। इस पर जस्टिस गवई ने पूछा, क्या आपका पूरा विभाग अक्षम है। क्या आप एक व्यक्ति के बिना काम नहीं कर सकते। इस पर भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, हमें मालूम है कि परिस्थितियां थोड़ी असामान्य हैं। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) मुद्दे का संकेत पहले ही मिल चुका था। तीन नवंबर को एफएटीएफ की टीम भारत का दौरा करेगी।

जस्टिस गवई ने पूछा, टेरर फाइनेंसिंग, मनी लॉंड्रिंग नहीं है। तुषार मेहता ने कहा, नहीं नहीं, टेरर फाइनेंसिंग भी इसी का एक पार्ट है। पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे सूची में है। वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ये खराब संदेश देता है कि 1.4 बिलियन की आबादी वाले देश के लोग एक अधिकारी पर निर्भर हैं। एडवोकेट प्रशांत भूषण ने कहा, सर्वोच्च अदालत को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। वह अधिकारी 'ईडी चीफ' इतना महत्वपूर्ण है, तो उसे एडवायजर नियुक्त कर दें। अगले साल तक एफएटीएफ की समीक्षा चल रही है, तो उन्हें अक्तूबर तक उनकी आवश्यकता क्यों है। केंद्र ने ईडी चीफ का कार्यकाल 15 अक्तूबर तक बढ़ाने की अपील की थी। पड़ोसी मुल्क एफएटीएफ को लेकर भारत की छवि ख़राब करने की साजिश रच रहा है।

केंद्र सरकार ने 26 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से उस फैसले में संशोधन का अनुरोध किया था, जिसमें कहा गया कि ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा 31 जुलाई तक ही पद पर रह सकते हैं। केंद्र सरकार ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्तूबर तक बढ़ाने की अपील की थी। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में दलील दी थी कि ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर एक ऐसे व्यक्ति का होना जरूरी है, जो देश भर में मनी लॉन्ड्रिंग जांच, जांच एजेंसी की प्रक्रियाओं, संचालन और गतिविधियों की जटिलताओं से अच्छी तरह परिचित हो। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई को ईडी के चीफ संजय कुमार मिश्रा के तीसरे सेवा विस्तार को मंगलवार को अवैध करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed