{"_id":"5de139618ebc3e54ea6818dc","slug":"ed-confiscated-seven-crore-land-in-bangalore-flat-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू फ्लैट धोखाधड़ी मामले में ईडी ने जब्त की सात करोड़ की भूमि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू फ्लैट धोखाधड़ी मामले में ईडी ने जब्त की सात करोड़ की भूमि
Fri, 29 Nov 2019 08:59 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
बंगलूरू में फ्लैट खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में सात करोड़ रुपये की कृषि भूमि को जब्त किया है। ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। जब्त की गई जमीन ऊटी के पास स्थित है। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बंगलूरू पुलिस की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, सोवरेन डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एसडीआईएल) के निदेशकों दीपक कुमार सिंह और प्रकाश कुमार सिंह ने झूठे वादे कर फ्लैट खरीदारों से पैसा इकट्ठा किया। करार होने के बावजूद खरीदारों को तय समय में बंगलूरू में फ्लैट नहीं दिए गए। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने खरीदारों के पैसे से अचल संपत्तियां खरीदी और धन को गैर कानूनी तरीके से हस्तांतरित की गई। ईडी ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के निदेशकों के नाम पर ली गई 6.97 करोड़ की भूमि को जब्त किया।
विज्ञापन